फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore based industrialist Kishore wadhwani arrested from Mumbai for 225 crore rupees tax evasion

इंदौर के उद्योगपति किशोर वाधवानी 225 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 11:29 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jun 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Indore based industrialist Kishore wadhwani arrested from Mumbai for 225 crore rupees tax evasion
सांकेतिक तस्वीर

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने 225 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में इंदौर के उद्योगपति किशोर वाधवानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पान-मसाला और गुटखे की 225 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में डीआरआई मुंबई ने वाधवानी को गिरफ्तार किया जिसके बाद भोपाल टीम ने मुंबई में उनकी गिरफ्तारी की। 

विज्ञापन


वाधवानी मुंबई के एक पांच सितारा होटल से पकड़े गए। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक केंद्रीय विभाग से जानकारी मिली है कि मुंबई से एक आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि डीआईजी ने आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि विभाग ने वाधवानी की पांच दिन की रिमांड ली है। टैक्स चोरी मामले में पकड़े गए आरोपी विजय नायर से वाधवानी को लेकर मिली जानकारी के बाद विभाग ने उन्हें दो बार समन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनकी एएए इंटरप्राइजेस नाम से एक कंपनी है, जो विजय नायर द्वारा संचालित की जाती है। एक अन्य कंपनी विष्णु एसेंस का संचालन अशोक डागा व अमित बोथरा करते हैं। दोनों पान-मसाले और गुटखे का उत्पादन कर नायर को देते हैं। 

नायर द्वारा इसे मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और अन्य पड़ोसी राज्यों में कच्चे में बेचा जाता है। सौ रुपये में से केवल 20 रुपये का कारोबार ही नंबर एक में होता है, बाकी 80 फीसदी कारोबार टैक्स चोरी करते हुए होता है। 


नायर ने कबूल किया है कि वह डमी व्यक्ति है और पर्दे के पीछे वाधवानी है जो पूरा धंधा संभालता है। विभाग नायर के बयान को क्रॉस करने और मास्टरमाइंड का पर्दाफाश करने के लिए वाधवानी से पूछताछ करना चाहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed