फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Average package of IIM Indore increased by 6.6 percent, this time it reached 25 lakhs

मध्य प्रदेश: आईआईएम इंदौर का औसत पैकेज 6.6 फीसदी बढ़ा, इस बार पहुंचा 25 लाख तक

Mon, 10 Jan 2022 02:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:31 PM IST
सार

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर के औसत पैकेज में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार पैकेज 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है जबकि पिछली बार यह पैकेज 23.6 लाख रुपये था।

विज्ञापन
Indore: Average package of IIM Indore increased by 6.6 percent, this time it reached 25 lakhs
आईआईएम इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर के औसत पैकेज में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार पैकेज 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है जबकि पिछली बार यह पैकेज 23.6 लाख रुपये था।
विज्ञापन


दरअसल आईआईएम इंदौर ने 2022 की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया है कि इस बार दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में कुल 572 विद्यार्थियों को जॉब का ऑफर मिला है। औसत पैकेज में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार यह पैकेज 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है। पिछली बार औसत पैकेज 23.6 लाख रुपये था। अधिकतम पैकेज में 7 लाख रुपए की कमी आई है। यह 49 लाख रुपये रहा जबकि पिछली बार 56.8 लाख रुपये था। कोविड के दौर में इसे अच्छा प्लेसमेंट कहा जा रहा है क्योंकि इस बार 30 नई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई। 180 कंपनियों ने प्लेसमेंट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। आईआईएम के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु राय ने कहा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्लेसमेंट रहा। संस्थान के विद्यार्थियों ने अच्छा परफॉर्मेंस किया। सबसे ज्यादा जॉब ऑफर कंसल्टिंग सेक्टर में रहे। 
विज्ञापन


टॉप 100 विद्यार्थियों को मिला 37.25 लाख रुपये का पैकेज
प्लेसमेंट के लिए सैमसंग, शाओमी जैसी मोबाइल कंपनियां आईं तो लगातार बढ़ रहे ई-कॉमर्स के ट्रेंड के मद्देनजर अमेजन, गूगल, पेटीएम, फोन पे जैसी कंपनियों ने जॉब ऑफर किए। इसके अलावा विप्रो, वॉलमार्ट, एमवे, बीएमडब्ल्यू, हीरो मोटो कॉर्प, बैंक ऑफ अमेरिका सहित कई नामी कंपनियों में प्लेसमेंट हुए हैं। टॉप 100 विद्यार्थियों को 37.25 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। टॉप 200 विद्यार्थियों को 32.75 लाख रुपये का औसत पैकेज मिला। कंसल्टिंग सेक्टर में सर्वाधिक 31 फीसदी जॉब ऑफर हुए। 20 फीसदी के साथ फायनेंस सेक्टर दूसरे नंबर पर रहा। 18 फीसदी के साथ सेल्स एंड मार्केटिंग तीसरे नंबर पर रहा। 16 फीसदी जॉब जनरल मैनेजमेंट में ऑफर हुए। 15 फीसदी नौकरियां आईटी-एनालिटिक्स के क्षेत्र में ऑफर की गई। तुलनात्मक लिहाज से देखें तो पिछले साल अधिकतम पैकेज 56.8 लाख रुपये था, लेकिन औसत पैकेज 23.6 लाख रुपये था। यह उसके पिछले साल से 3 प्रतिशत अधिक था। वहीं इस बार यह बढ़कर 25 लाख पर पहुंच गया। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि औसत पैकेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed