फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore airport news: Before the flight took off, the passengers got down, said - the flight got canceled, the passengers expressed their displeasure

Indore Airport News: फ्लाइट उड़ने से पहले यात्रियों को उतारा नीचे, कहा-निरस्त हो गई फ्लाइट, यात्रियों ने जताई नाराजगी

Tue, 17 May 2022 02:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 02:49 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर इंदौर-ग्वालियर फ्लाइट ऐनवक्त पर निरस्त हो गई। फ्लाइट में बैठे यात्रियों को नीचे उतारा गया। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। 

विज्ञापन
Indore airport news: Before the flight took off, the passengers got down, said - the flight got canceled, the passengers expressed their displeasure
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाओं के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। इंदौर-नागपुर विमान में खराबी के चलते यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे परेशान होना पड़ा था तो अब इंदौर-ग्वालियर फ्लाइट से यात्रियों को ऐन वक्त पर यह कहकर उतार दिया कि फ्लाइट निरस्त हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7359 इंदौर से प्रतिदिन सुबह 10.45 बजे ग्वाालियर से रवाना होती है। सोमवार को इस विमान से 54 यात्री रवाना होने वाले थे। यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए थे और उन्हें बोर्डिंग कार्ड भी जारी हो गए थे। इसके बाद यात्रियों को विमान में भी बैठा लिया गया। जब सभी यात्रियों की बोर्डिंग होने के बाद विमान को रनवे पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। तभी अचानक यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और सभी को उतार दिया गया। यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो कहा कि ग्वालियर में मौसम खराब है। इसलिए उड़ान निरस्त कर रहे हैं। कुछ यात्रियों ने इंटरनेट पर चेक कर कहा कि ग्वालियर में मौसम तो ठीक है और मौसम खराब होने पर इंतजार किया जाता है। उड़ान निरस्त नहीं होती है। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड का विकल्प भी दिया। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा किया गया था। यह पहली बार नहीं हुआ है। एक दिन पहले ही इंदौर हवाई अड्डे पर लगातार दूसरे दिन इस तरह विमान बिगड़ने के कारण यात्रियों के हंगामें की खबर आई है। इससे पहले रविवार को इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो का  विमान तकनीकी खराबी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुआ था। इस दौरान भी यात्री करीब एक घंटे तक विमान में बैठे रहे। इसके बाद उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया था। इस दौरान भी यात्रियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed