{"_id":"61dd86f4c18f32266e3bf202","slug":"indore-after-rain-and-hail-it-s-cold-now-in-many-cities-the-temperature-came-below-10-it-will-be-cold-for-the-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather Update: बारिश और ओले के बाद अब ठंड का सितम, कई शहरों में तापमान आया 10 के नीचे...अगले कुछ दिनों तक रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather Update: बारिश और ओले के बाद अब ठंड का सितम, कई शहरों में तापमान आया 10 के नीचे...अगले कुछ दिनों तक रहेगी ठंड
Tue, 11 Jan 2022 07:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:22 PM IST
सार
पिछले दिनों गिरे मावठे और ओलों के बाद अब ठंड तेज हो गई है। मप्र के बाकी जिलों सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में लगातार पारा गिर रहा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
इंदौर में इस तरह छाया रहा कोहरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों गिरे मावठे और ओलों के बाद अब ठंड तेज हो गई है। मप्र के बाकी जिलों सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में लगातार पारा गिर रहा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बन रही है।
दरअसल पिछले दिनों बारिश के साथ ओले गिरे थे। इससे फसलों को नुकसान हुआ था। अब जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ओलावृष्टि के बाद पारा गिर गया है और कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। इंदौर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही और दिनभर सूरज नहीं निकला। इंदौर के अलावा भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सागर और सिवनी में ठंड ने ज्यादा जोर पकड़ा है। यहां रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस हफ्ते ठंड तेज रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी। प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो इंदौर में जहां तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा वहीं उज्जैन में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर में भी तापमान 7.9 डिग्री रहा। रतलाम में 7.2 डिग्री, धार में 7.8 डिग्री, देवास में 7 डिग्री तापमान रहा।
इंदौर में सुबह छाया रहा कोहरा
इंदौर और इसके आसपास के शहरों में मंगलवार का दिन सर्द रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे। सड़कों पर भी आवाजाही कम ही रही। रात के तापमान के साथ ही दिन का तापमान भी कम हो रहा है। मंगलवार सुबह 7.30 बजे इंदौर में कोहरे के चलते 500 मीटर देख पाना आसान नहीं था। शहरी सीमा से बाहर बायपास और हाईवे पर कोहरा था। इसी तरह उज्जैन भी सर्द हवाओं से ठिठुर रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार मकर संक्रांति पर भी ठंड तेज रहेगी। यही हाल देवास और शाजापुर में भी रहे।