फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: After one year of love marriage, brother-in-law had so many blows that 60 stitches had to be done

इंदौर: साले ने जीजा पर किए इतने वार कि लग गए 60 टांके, सालभर पहले किया था प्रेम-विवाह

Tue, 09 Nov 2021 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Nov 2021 04:51 PM IST
सार

विवाद होने पर साले ने जीजा को इतने चाकू मारे कि वह लहुलूहान हो गया। उसे 60 टांके लगाने पड़े हैं। 

विज्ञापन
Indore: After one year of love marriage, brother-in-law had so many blows that 60 stitches had to be done
इंदौर में घायल जीजा। इसे ही 60 टांके लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के मूसाखेड़ी में जीजा-साले में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि साले ने जीजा पर चाकुओं से कई वार करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जीजा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी की है। घायल का नाम भरत जोशी है। उसके भाई का कहना है कि भरत ने करीब एक साल पहले मूसाखेड़ी की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर घरवाले राजी नहीं थे। भरत को अलग कर दिया गया। वह पत्नी के साथ अलग रहने लगा था। छोटी-मोटी नौकरी कर घर चलाता था। पत्नी से भी खर्च को लेकर विवाद होते थे। भरत को ज्यादा तनख्वाह नहीं मिलती थी और पत्नी खर्च के अधिक रुपए मांगती थी, जिस कारण दोनों में विवाद होता रहता था। साला चेतन भी आकर धमकाता था।
विज्ञापन


सोमवार को चेतन ने भरत को फोन करके मिलने बुलाया। दोनों में विवाद हुआ और चेतन ने भरत पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। अधिक खून बहने से वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। घायल को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। उसे करीब 60 टांके लगाए हैं। इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि भरत ने कुछ दिन पहले पुलिस को आवेदन भी दिया था। इसमें साले, सास-ससुर व पत्नी पर फंसाने के आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed