फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore administration allows reopening of religious places for devotees

इंदौर: धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिली, सर्राफा चाट-चौपाटी भी होगी गुलजार

Mon, 28 Sep 2020 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Sep 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Indore administration allows reopening of religious places for devotees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संकट के कारण बंद किए गए धार्मिक स्थलों को दोबारा खुलने की अनुमति मिल गई है। इंदौर प्रशासन ने सोमवार को कहा कि श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों को दोबारा खुलने की अनुमति दे दी गई है। इनके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। धार्मिक स्थलों में एक बार में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की बात कही गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी मनीष सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि धर्मस्थलों में हर श्रद्धालु को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही, मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश की मनाही रहेगी। यह मंजूरी हालांकि ऐसे वक्त दी गई है, जब जिले में कोविड-19 का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा चाट-चौपाटी को भी खुलने की मंजूरी
इसके साथ ही शहर की प्रसिद्ध सर्राफा चाट-चौपाटी को दोबारा खोलने को भी मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, महामारी के प्रकोप के मद्देनजर इन रात्रिकालीन चाट-चौपाटी की दुकानों में ग्राहकों को खाने-पीने की चीजें पहले की तरह परोसे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ग्राहक यहां से खाने-पीने की चीजें पैक कराते हुए अपने साथ ले जा सकेंगे। 


इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक महामारी के 23,075 मरीज मिले हैं। इनमें से 551 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed