फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Actress Sunita Rajwar said that theatre artistes are now getting more work in films.

Indore: अभिनेत्री सुनीता रजवार ने कहा- थिएटर के कलाकारों को अब फिल्मों में ज्यादा काम मिल रहा है

Sun, 28 Dec 2025 09:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Dec 2025 09:36 AM IST
सार

स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की पूर्व छात्रा सुनीता का कहना है कि सिनेमा अब सच के करीब पहुँच गया है, यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री में थिएटर के मंझे हुए कलाकारों की मांग और पूछ-परख पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है।

विज्ञापन
Indore: Actress Sunita Rajwar said that theatre artistes are now getting more work in films.
अभिनेत्री सुनीता रजवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्त्री, केदारनाथ, शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं और वेब सीरीज 'पंचायत' से मशहूर हुईं अभिनेत्री  सुनीता रजवार का कहना है कि पहले की तुलना में अब थिएटर के कलाकारों की पूछ-परख बॉलीवुड में बढ़ गई है। बीते आठ-दस साल में ज्यादा काम मिल रहा है। मैं खुद एनएसडी (NSD) से आई हूँ। मेरे जूनियर और सीनियर अब ज्यादा व्यस्त रहते हैं, क्योंकि अब फिल्मों में ड्रामा नहीं होता और वे सच के करीब होती हैं।

विज्ञापन



उन फिल्मों में मंझे हुए अभिनय की ज़रूरत हर किरदार के लिए होती है। यह काम थिएटर के कलाकार अच्छी तरह से कर लेते हैं, क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग ली होती है। सुनीता कहती हैं कि मैंने कई अभिनेता देखे हैं, जिन्होंने कोई अभिनय नहीं सीखा, लेकिन वे नेचुरल एक्टिंग करते हैं।
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश की लोकेशन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्षों से फिल्में बनती आ रही हैं। यहाँ की सरकार और जनता के बीच अच्छा तालमेल है। यहाँ शूटिंग के सिलसिले में आते हैं तो अलग ही माहौल होता है। यहाँ के लोग अपने शहर और कस्बे से बहुत प्यार करते हैं। यदि इस तरह की जागरूकता दूसरे प्रदेश के लोगों में भी आ जाए, तो देश कितना खूबसूरत बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से दर्शक असल जिंदगी से जुड़ी कहानियों पर बनी फिल्में देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दर्शक अच्छे अभिनय की भी प्रशंसा करते हैं। इस कारण फिल्मों में बदलाव नज़र आ रहा है। फिल्मों और वेब सीरीज में अब अलग कहानियाँ पसंद की जा रही हैं। मैं तो हमेशा यह मानती हूँ कि फिल्म इंडस्ट्री एक 'कलात्मक व्यापार' है। पैसा लगता है, इसलिए वे सिर्फ सामाजिक संदेश के लिए फिल्में नहीं बना सकते; हालाँकि, हर फिल्म में कोई न कोई मैसेज रहता है। यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे फिल्मों से क्या सीख रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed