फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Actor Shahrukh Khan, cricketer Mahendra Singh Dhoni, Virat-Rohit are accused of gambling and betting, petition filed in court

इंदौर: अभिनेता शाहरुख खान, क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी, विराट-रोहित पर जुआ-सट्टा खिलवाने के आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

Tue, 03 May 2022 05:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 05:14 PM IST
सार

इंदौर हाईकोर्ट में एक ऐसी याचिका दायर की गई है जिसमें अभिनेता शाहरुख खान, क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली पर आरोप लगाए हैं। याचिका में बताया  है कि युवाओं के ये आदर्श उन्हें ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore: Actor Shahrukh Khan, cricketer Mahendra Singh Dhoni, Virat-Rohit are accused of gambling and betting, petition filed in court
मप्र उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी और रोहित शर्मा पर आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। इन पर आरोप है कि ये लोग युवाओं को जुआ-सट्टा खिलवाते हैं। कोर्ट ने याचिका में संशोधन की अनुमति देकर इसे 10 मई तक आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


इस याचिका को अभिभाषक विनोद द्विवेदी ने दायर किया है। इसमें शाहरुख खान, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कुल छह पक्षकार हैं। याचिका में बताया गया है कि लाखों युवाओं के ये आदर्श उन्हें ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इनकी बातों में आकर युवा सट्टे में पैसे गंवा रहे हैं।आगे लिखा कि शाहरुख खान, महेंद्रसिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे लोगों को लाखों युवा अपना आदर्श मानते हैं। इनके एक इशारे पर वे मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं। लाखों युवाओं के ये आदर्श उन्हें सट्टा और जुआ खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे बाकायदा विज्ञापन के जरिए युवाओं को बता रहे हैं कि ऑनलाइन सट्टा खेलकर कैसे वे करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। अपने आदर्श की बात मानकर युवा करोड़ों रुपये सट्टे में गंवा रहे हैं। कर्ज में फंसे कई युवा आत्महत्या कर चुके हैं। ऑनलाइन सट्टे पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। याचिका में लिखा है कि बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक सहित कई राज्यों ने इस तरह के ऑनलाइन खेलों पर रोक लगा दी है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने पक्षकारों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन किसी ने भी उत्तर नहीं दिया। सोमवार को युगलपीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने याचिकाकर्ता से पूछा कि उन्होंने ऑनलाइन खेल पर रोक लगाने की मांग तो की है लेकिन शासन को पक्षकार नहीं बनाया है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन की अनुमति देते हुए सुनवाई 10 मई तक आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed