{"_id":"626cdfdfd4065f35ea6be985","slug":"indore-a-unique-marathon-against-inflation-the-winners-got-petrol-soybean-oil-and-lemon-as-a-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: महंगाई के खिलाफ अनूठी मैराथन, जीतने वालों को इनाम में मिला पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: महंगाई के खिलाफ अनूठी मैराथन, जीतने वालों को इनाम में मिला पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू
Sat, 30 Apr 2022 12:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 PM IST
सार
बढ़ती महंगाई के विरोध में इंदौर कांग्रेस सेवादल ने प्रदर्शन कर मैराथन दौड़ आयोजित की। इसमें कई प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को इनाम में दस लीटर पेट्रोल, पांच किलो सोया तेल और एक किलो नींबू दिए गए।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते कांग्रेस नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को कांग्रेस सेवादल ने अनूठा प्रदर्शन किया। मैराथन दौड़ आयोजित की जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। विजेता को दस लीटर पेट्रोल, पांच किलो सोया तेल और एक किलो नींबू पुरस्कार स्वरूप दिए।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस सेवादल ने अनूठी मैराथन को लेकर पोस्टर छपवाया था। इसमें 30 अप्रैल को मैराथन दौड़ आयोजित करने की बात लिखी थी। इस दौड़ का मकसद महंगाई को लेकर विरोध जताना था। शनिवार सुबह बड़ा गणपति चौराहे से राजमोहल्ला चौराहे तक यह दौड़ आयोजित हुई। करीब 50 से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग दौड़ हुई। मैराथन से पहले दीपू यादव और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने हरी झंडी दिखाई जिसके बाद दौड़ शुरू हुई। भगतसिंह प्रतिमा पर दौड़ की फिनिश लाइन रखी गई थी। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने दौड़ में आगे रहने वाले प्रतिभागियों का पुष्पममालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सदाशिव यादव, देवेंद्रसिंह यादव ने सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव के साथ विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।
देश-समाज को बांटकर फैलाया जा रहा वैमनस्य
इस दौड़ में बालिका वर्ग में रितिका सोनगरा को प्रथम पुरस्कार मिला और 10 लीटर पेट्रोल का कूपन दिया गया। द्वितीय पुरस्कार जीतने वाली गरिमा ठाकुर को पांच लीटर सोयाबीन तेल दिया गया। इशिका बौरासी को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में एक किलो नींबू दिए गए। बालक वर्ग में पहले पुरस्कार के रूप में मयंक गौड़ ने 10 लीटर पेट्रोल जीता। ऋषि महावर को सोयाबीन तेल और सुधीर पाल को तीसरे पुरस्कार के रूप में नींबू का पुरस्कार दिया। इस दौरान पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और भाजपा की राज्य सरकार महंगाई के लिए जिम्मेदार है। अब वैट नहीं घटाने के आरोप लगाकर ईंधन की महंगाई के लिए एक दूसरे पर आरोप मढ़े जा रहे हैं। महंगाई से लोगों का ध्यान हटाने के लिए देश और समाज को बांटकर वैमनस्य फैलाया जा रहा है। लोगों को एक दूसरे से लड़ाकर देश का नुकसान किया जा रहा है।