{"_id":"62051f1e347b747ad0584797","slug":"indore-60-year-old-man-did-obscene-act-with-10-year-old-girl-was-arrested-14-years-ago-for-the-same-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, 14 साल पहले भी इसी जुर्म में हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, 14 साल पहले भी इसी जुर्म में हुआ था गिरफ्तार
Thu, 10 Feb 2022 07:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:50 PM IST
सार
इंदौर में 60 साल के बुजुर्ग ने दस साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत की। 14 साल पहले भी वह इसी जुर्म में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी का परिवार उससे अलग रहता है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्त में आया आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस साल की मासूम बच्ची से 60 साल के बुजुर्ग ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर वह भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम हरजीत छाबड़ा निवासी गणेशधाम कॉलोनी है। उसकी उम्र 60 साल है। वह बच्चों को ही निशाना बनाता है। वर्ष 2008 में भी उसने एमआईजी थाना क्षेत्र में तीन मासूमों के साथ अश्लील हरकतें की थी। पुलिस ने उस वक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया लेकिन जमानत पर रिहा हो गया। पुलिस के मुताबिक सिरफिरा दोपहिया वाहन से घूमकर उन बच्चों को निशाना बनाता है जो अकेले में खेलते रहते हैं। उनसे बात करने के बहाने अश्लील हरकतें करता है। गत दिनों भंवरकुआं क्षेत्र की एक होटल में उसने हरकत की। शादी समारोह में आई बच्ची के साथ आरोपी अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके पास गया और स्कूल, माता-पिता, मैडम का नाम पूछने लगा। बाद में अश्लील हरकत शुरू कर दी। शोर मचाने पर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपी का हुलिया समझ में आया और तलाश शुरू की। इधर चोटीवाला के नाम से कुख्यात बुजुर्ग की वापसी से हड़कंप मच गया था।
पहले चलाता था कोचिंग
बताया जा रहा है कि आरोपी हरजीत सिंह छाबड़ा इंदौर में कोचिंग चलाता था। 2008 में पारिवारिक विवाद के बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। उसके बाद एमआईजी थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है। छाबड़ा का बेटा विदेश में नौकरी करता है। बेटी भी गुजरात में नौकरी कर रही है। उसकी हरकतों की वजह से पत्नी ने उसे छोड़ दिया है।