{"_id":"61aa112e95337e6a7929515c","slug":"indore-60-cylinders-of-gas-were-illegally-kept-in-godown-used-to-sell-at-expensive-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अवैध रूप से गोडाउन में रखे थे गैस के 60 सिलेंडर, महंगे दामों में बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अवैध रूप से गोडाउन में रखे थे गैस के 60 सिलेंडर, महंगे दामों में बेचते थे
Fri, 03 Dec 2021 06:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:40 PM IST
सार
अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 नग सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 39 भरे और 17 खाली हैं। इनकी कीमत करीब एक लाख 19 हजार 353 रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त गैस सिलेंडर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 नग सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 39 भरे और 17 खाली हैं। इनकी कीमत करीब एक लाख 19 हजार 353 रुपये है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि थाना भंवरकुआ क्षेत्र में पिपल्याराव, ऋषि के ढाबे के पास स्थित किराए की जगह पर गोडाउन पर घरेलू उपयोग में आने वाले सिलेंडरों का भंडारण कर अवैध रूप से खरीदी-बिक्री का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं भंवरकुआ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। नीरू पति राजेश जैसवाल निवासी रिंग रोड हनुमान मंदिर के पास भीलानगर पिपल्याराव इंदौर एवं पवन कुमार पिता मोहनदास शिवलानी निवासी माणिकबाग रोड, जूनी इंदौर को पकड़ा। गोडाउन देखने पर 60 नग गैस सिलेंडर अलग-अलग कंपनी के रखे पाए गए। पूछताछ में बताया कि विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर 980 रुपये प्रति नग के हिसाब से खरीदकर उसी गैस सिलेंडर को 1050 रुपये प्रति नग के हिसाब से उपभेक्ताओं को बेचने का कार्य पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा था। इसके भण्डारण एवं वितरण के संबंध मे वैध लाइसेंस पूछते नहीं होना बताया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।