फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore:20 people injured after tent collapsed at an event attended by MP CM Shivraj Chauhan

तूफान में टेंट गिरने से 20 घायल, मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे सीएम शिवराज चौहान

Mon, 05 Jun 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 05 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Indore:20 people injured after tent collapsed at an event attended by MP CM Shivraj Chauhan
शिवराज चौहान की सभा के बाद तूफान का कहर, टेंट गिरने से 20 घायल - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के तुरंत बाद आए भयंकर तूफान की वजह से टेंट गिर गया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घालयों में 20 को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के तुरंत बाद सभास्थल वाले इलाके में भयंकर तूफान आया। इस तूफान की वजह से टेंट गिर गया, जिसमें दबकर करीब 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इंदौर पहुंचाया गया है और उनकी हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
मध्य़ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पूरे मामले की निगरानी खुद कर रहा हूं। इंदौर के कार्यक्रम के बाद भारी बारिश हुई और तेज तूफान आया, जिसकी वजह से टेंट गिरने पर ये हादसा हुआ।


जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में जनसभा की थी। जनसभा में काफी लोग पहुंचे थे। तूफान के समय काफी लोग टेंट गिरने की वजह से फंस गए। हल्की फुल्की चोटें जिन्हें आईं, उन्हें वहीं से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रुप से घायलों को इंदौर के विभिन्न अस्पतालों पहुंचाया गया है। यहां लोगों का इलाज हो रहा है।
Injured shifted to nearby hospitals,all possible assistance will be provided: Madhya Pradesh CM on tent collapsed at an event in Indore

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed