{"_id":"61e532260aabf9540b1a6642","slug":"indore-1890-new-patients-found-in-indore-infection-rate-exceeds-17-percent-221-positive-cases-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Corona Update: इंदौर में मिले 1890 नए मरीज, संक्रमण दर पहुंची 17 प्रतिशत के पार...उज्जैन में आए 221 पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Corona Update: इंदौर में मिले 1890 नए मरीज, संक्रमण दर पहुंची 17 प्रतिशत के पार...उज्जैन में आए 221 पॉजिटिव केस
Mon, 17 Jan 2022 02:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:38 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आ रही है और लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में इंदौर में 1890 नए मरीज मिले हैं। अभी 10313 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण की दर 17 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आ रही है और लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में इंदौर में 1890 नए मरीज मिले हैं। अभी 10313 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण की दर 17 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
दरअसल नए साल की शुरुआत से मरीजों के बढ़ने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। बढ़ते-बढ़ते आंकड़ा अब दो हजार के करीब पहुंच गया है। रविवार रात को जारी बुलेटिन में इंदौर में 1890 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 10313 मरीज उपचाररत है। हालांकि पूर्व के संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं और नए मरीजों में भी गंभीर लक्षण नहीं है। रविवार को 517 मरीज ठीक हुए। अधिकांश मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। इधर कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों कहा है कि इंदौर में फरवरी के पहले पखवाड़े में एक दिन में लगभग 7000 संक्रमित सामने आ सकते हैं। इस आशंका के चलते जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। क्योंकि माना जा रहा है कि 1 से 13 फरवरी तक शहर में कोरोना पीक पर रह सकता है।
उज्जैन में मिले 221 नए मरीज
उज्जैन में भी लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमण की दर 15 दिनों में ही 0.05 से बढ़कर 7.96 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या बढ़कर 1078 हो गई है। इनमें से 1052 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 28 को कोविड अस्पताल माधवनगर व कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। 16 जनवरी की रात जारी बुलेटिन में 221 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर शहरी क्षेत्रों में मिले 156 मरीजों के घरों को एपिसेंटर घोषित करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। कंटेनमेंट एरिया के सर्विलांस के लिए दलों का गठन किया गया है। संक्रमित मरीजों के घर से बाहर आने पर कार्रवाई होगी। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।