फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian students stuk in Ukraine: three daughters of MP plead - the situation is very bad, get us out of here

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र: मप्र की तीन बेटियों की गुहार- हालात बहुत खराब हमें यहां से बाहर निकालें

Sun, 27 Feb 2022 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 03:55 PM IST
सार

मप्र की तीन छात्राएं यूक्रेन के निप्रो शहर में मेडिकल की शिक्षा हासिल कर रही हैं। यूक्रेन में फंसी बुरहानपुर के शाहपुर की रश्मि बोलीं- यहां हालात बहुत खराब है। 70-80 किमी की दूरी पर रशियन आर्मी आ गई है। 

विज्ञापन
Indian students stuk in Ukraine: three daughters of MP plead - the situation is very bad, get us out of here
यूक्रेन में फंसी बुरहानपुर के शाहपुर की रश्मि ने हालात बयां किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसी बुरहानपुर की रश्मि सूर्यवंशी, सीधी जिले की शुभांगी बघेल और रायसेन जिले की माधवी रायकवार ने वीडियो संदेश जारी कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा- हमें यहां से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन


तीनों छात्राएं यूक्रेन के निप्रो शहर में मेडिकल की शिक्षा हासिल कर रही हैं। यूक्रेन में फंसी बुरहानपुर के शाहपुर की रश्मि बोलीं- यहां हालात बहुत खराब है। 70-80 किमी की दूरी पर रशियन आर्मी आ गई है। हमें नहीं पता कि कब अटैक हो जाए और हम बाद में बात कर पाएं या नहीं। उन्होंने कहा ज्यादातर विद्यार्थी कैब या बस से बॉर्डर तक गए हैं, लेकिन यह बहुत रिस्की है। इसलिए सरकार हमारी मदद करे। दूतावास से भी कोई मदद नहीं मिल रही। अधिकारियों ने कहा- हम खुद बंकरों में छिपे हैं। यहां बमबारी हो रही है।
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों में से अधिकांश मेडिकल स्टूडेंट्स हैं। यानी कि वे छात्र जो डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए यूक्रेन चले गए थे। यूक्रेन में मेडिकल पढ़ाई का खर्च भारत के निजी कॉलेजों के अपेक्षा आधे से भी कम आता है। जहां भारत के सरकारी कॉलेजों में सालाना मेडिकल पढ़ाई का खर्च करीब ढाई से तीन लाख रुपये पढ़ता है। जबकि प्राइवेट संस्थानों में यही फीस हर साल 10 लाख से 15 लाख के करीब पढ़ती है। यानी की पांच साल की पढ़ाई का खर्चा करीब 75 लाख से 80 लाख रुपये तक होता है। अगर कॉलेज नामचीन है तो यह खर्च एक करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं, यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस सालाना दो से चार लाख रुपये के बीच होती है। यानी की पांच साल की पूरी पढ़ाई का खर्च तकरीबन 25 लाख से 30 लाख रुपये तक पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed