फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   India's 13 cities in 15 hottest cities, Madhya Pradesh Khargone hottest city in the world

भारत के इस शहर में पड़ रही पूरी दुनिया से ज्यादा गर्मी, 2019 हो सकता है सबसे गर्म साल

Sun, 28 Apr 2019 10:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Apr 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
India's 13 cities in 15 hottest cities, Madhya Pradesh Khargone hottest city in the world
खरगोन का तापमान 46.6 डिग्री रहा - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के खरगोन शहर ने गर्मी के मामले में दुनियाभर के तमाम शहरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस शहर का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके कारण शहर भट्टी की तरह तप रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू के थपेड़े के बीच दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है।

विज्ञापन


अल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार खरगोन का तापमान 46.6 डिग्री रहा और ये शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। जबकि महाराष्ट्र का आकोला 46.4 डिग्री के साथ दुनिया के दूसरे नंबर पर रहा। देश के 13 सबसे गर्म शहरों में मध्यप्रदेश के 5 शहर, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, खजुराहो और नौगांव शामिल हैं। मौसम विभाग की सूचि में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 13 शहर शामिल हैं। 
विज्ञापन


आईएमडी ने 1901 से लेकर अब तक इस साल को सबसे गर्म साल घोषित किया है। इस साल गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। महाराष्ट्र के नागपुर को गर्मी के मामले में दुनिया के नौवें नंबर पर रखा गया है। नागपुर में पारा 45.2 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अनुमान जताया जा रहा है कि फिलहाल इन शहरों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक गर्मी मध्य भारत के लोगों को झेलनी पड़ेगी। वहीं विभाग ने यह भी बताया कि 0.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान इस वर्ष बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed