फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   India independence day was celebrated with pomp in America

MP News: अमेरिका में बड़े धूमधाम के साथ मना आजादी का जश्न, राष्ट्रगान में शामिल हुए दुनियाभर के लोग

Tue, 16 Aug 2022 12:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 16 Aug 2022 12:29 PM IST
सार


इंदौर के कृष्णा मिश्रा गुरुजी ग्लोबल हीलिंग डे को लेकर अमेरिका के सिएटल प्रवास पर है। यहां सातवां ग्लोबल हीलिंग डे मनाया गया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव में देश—विदेश के लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
India independence day was celebrated with pomp in America
अमेरिका में बनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की आजादी का जश्न भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में मनाया गया। अमेरिका में इंदौर के कृष्णा मिश्रा गुरुजी ग्लोबल हीलिंग डे को लेकर अमेरिका के सिएटल प्रवास पर है। यहां सातवां ग्लोबल हीलिंग डे मनाया गया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव में देश-विदेश के लोगों ने हिस्सा लिया। अमृत महोत्सव की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान अमेरिकी राज्यसभा सदस्य मनका ढींगरा एवं अन्य धर्मों के लोग भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मनका ढींगरा ने इस कार्यक्रम के लिए कृष्णा मिश्रा गुरुजी और उनकी टीम को बधाई दी। सिख समुदाय के बलदेव ने कहा एक ईश्वर एक है। उन्होंने कहा कि कृष्णा गुरुजी का ग्लोबल हीलिंग डे के 7वां वर्ष जो सभी धर्मो के साथ मानव धर्म विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने के अविरत प्रयास के लिए साधुवाद किया है। ग्रेग क्रिस्टन ने कहा अगर हम किसी और के लिए प्रार्थना करते है तो गॉड हमारी सहायता करता है। आखिर में कृष्णा गुरुजी द्वारा सामूहिक प्रार्थना कराइ्र गई। जिसमें कई धर्मो के लोगों ने भाव पूर्ण हिस्सा लिया। कृष्णा गुरुजी ने कहा विश्व का भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मो को लेकर साथ चलता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रगान सुनकर आंखे नम हो गई। विदेशी लोग भी तिरंगे का सम्मान करते है। अमेरिका के राजदूत डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद, सिएटल की मेयर के साथ-साथ अमेरिका के सीनेटर राज्यसभा सदस्य ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान दुबई, अर्जेंटीना, न्यूयॉर्क सैनफ्रांसिस्को समेत अन्य देशों के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed