फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Independent mayor Preeti Suri and three councilors from Katni return to BJP

MP News : कटनी से निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी और तीन पार्षदों की भाजपा में वापसी, सीएम शिवराज ने किया स्वागत

Mon, 30 Jan 2023 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 06:44 PM IST
सार

कटनी महापौर प्रीति सूरी भाजपा से दो बार पार्षद रह चुकी थीं लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से महापौर की टिकट न मिलने पर वो बागी होकर निर्दलीय ही अंगूठी निशान से चुनाव लड़ी थीं। 

विज्ञापन
Independent mayor Preeti Suri and three councilors from Katni return to BJP
कटनी की महापौर प्रीति सूरी की भाजपा में वापसी हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार हलचल तेज हुई है। जिसकी वजह कटनी की निर्दलीय चुनाव लड़कर महापौर बनी प्रीति सूरी और तीन पार्षदों का भाजपा में फिर शामिल होना है। इसके अलावा निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय व सदस्य अमित राय भी भाजपा में शामिल हुए। सभी ने सोमवार को भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष सीएम शिवराज के हाथों भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन


बता दें महापौर प्रीति सूरी भाजपा से दो बार पार्षद रह चुकी थीं लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से महापौर की टिकट न मिलने पर वो बागी होकर निर्दलीय ही अंगूठी निशान से चुनाव लड़ी थीं। कुछ ऐसा ही हाल भाजपा के सदस्य रह चुके सुमन मखीजा, डॉ. रमेश सोनी और खुशबू सोनी के रहे। जिन्हें भाजपा ने टिकट न देने से मना कर दिया था जिसके बाद तीनों पार्षदों समेत महापौर प्रत्याशी रही प्रीति सूरी चुनावी मैदान में उतरकर वो पांच हजार के तकरीबन वोटों से विजयी हुई थीं।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रीति सूरी समेत तीनों पार्षदों की अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया था। बताया ये भी जा रहा है कि सोमवार को प्रीति सूरी, तीनों निर्दलीय पार्षदों और अपने समर्थकों के साथ भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में किन्हीं दो मांगों को लेकर पहुंची थीं। जो प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मानते हुए महापौर प्रीति सूरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक समेत कई दिग्गज नेता शामिल रहे। इधर महापौर और पार्षद के भाजपा में शामिल होने की जानकारी लगते ही कटनी भाजपा कार्यालय में भी जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मन भारतीय जनता पार्टी में ही रहा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने सभी महापौर, पार्षद एवं जिला पंचायत सदस्य का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी महापौर प्रीति सूरी और पार्षदगणों सहित निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य अमित राय का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए उनका मुंह मीठा कराया।  कहा कि प्रीति सूरी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में शहर के विकास में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसी छवि के साथ वे महापौर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने भले ही निर्दलीय चुनाव लडा परंतु हमेशा उनका मन भारतीय जनता पार्टी में ही रहा। 

विकास की लहर गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंच रही
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा में शामिल हुए महापौर, पार्षदगण, निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कटनी महापौर बहन प्रीति सूरी राजनैतिक कार्यकर्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। उनका पूरा परिवार कई सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहा है। उनके मन में विकास तड़प है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का पर्याय है। शहर के बेहतर विकास के लिए और वे भारतीय जनता पार्टी के अपने परिवार में पुनः आ रही है, मैं उनका स्वागत करता हूं। चौहान ने कहा कि विकास की लहर गांव-गांव, शहर-शहर पहुंच रही है। जनकल्याण के काम भाजपा की सरकार कर रही है। प्रदेश नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याण के कार्यक्रम शुरू किए है उन्हें संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्रियान्वित करने का काम करते हैं। हम सबका संकल्प मध्यप्रदेश को आगे बढाना है। कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि कटनी नगर का विकास मेरी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सहित पार्टी नेताओं के नेतृत्व में हम मिलकर कटनी नगर का समग्र विकास करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed