फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indecency with Congress woman worker in front of EX CM Digvijay Singh in Gwalior

Gwalior News: पूर्व सीएम के सामने महिला कार्यकर्ता से अभद्रता, दिग्विजय बोले- 'इस पागल औरत को बाहर निकालो'

Wed, 21 Feb 2024 02:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 21 Feb 2024 02:57 PM IST
सार

महिला कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। लेकिन, उसे सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भी अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि 'बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है'।

विज्ञापन
Indecency with Congress woman worker in front of EX CM Digvijay Singh in Gwalior
महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर चंबल के दौरे पर हैं। दिग्विजय सिंह सुबह जब कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, उस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल, एक महिला कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। लेकिन, उसे सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भी अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि 'बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है'। दिग्विजय सिंह की यह बातें मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला कार्यकर्ता का नाम डॉ. लीना शर्मा है। महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं। लेकिन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ चर्चा की। साथ ही राहुल गांधी की यात्रा और लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर भी नेताओं के साथ चर्चा की। दिग्विजय सिंह कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर करने के बाद मुरैना के लिए रवाना होंगे, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed