फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Incident in Indore: Hot milk went into the respiratory tract of a six-year-old child, died during treatment

इंदौर में हादसा: छह साल के बच्चे की श्वास नली में चला गया गर्म दूध, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

इंदौर में छह साल का बच्चा उफनते हुए दूध को पाइप के सहारे फूंक मार रहा था। अचानक उसने पाइप से अंदर सांस खींच ली और गर्म दूध श्वास नली में चला गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Incident in Indore: Hot milk went into the respiratory tract of a six-year-old child, died during treatment
मृतक संजीव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनका ध्यान रखिए, कहीं ऐसा न हो कि आपकी अनदेखी भारी पड़ जाए। इंदौर में ऐसी ही घटना हुई है जिसमें एक मासूम की जान चली गई। गर्म दूध बच्चे के अंदर चला गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके पीछे जो घटना है वह पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल इंदौर के लसूड़िया थानांतर्गत फीनिक्स टाउनशिप है।। यहां रामजी प्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। 23 नवंबर की शाम को उनका छह साल का बेटा गर्म दूध से झुलस गया। शरीर के अंदर गर्म दूध चला गया। उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया जहां रविवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के वक्त घर में राजीव प्रसाद सहित उनकी पत्नी रंजू देवी, ढाई साल की बेटी स्वीटी भी मौजूद थे। पत्नी ने गैस पर दूध गर्म करने के लिए रखा था और किसी काम से बाहर चली गई। जब बेटे ने देखा कि दूध उफन रहा है तो वह मां की नकल करने लगा। उसने ठीक उसी तरह दूध में पाइप से फूंक मारना चाहा जिस तरह उसकी मां करती थी। लेकिन बच्चे ने पाइक गर्म दूध के ऊपर रखा और सांस अंदर खींच ली। इस कारण सांस नली से होता हुआ गर्म दूध शरीर में चला गया। इससे अंदरूनी अंग झुलस गए। घरवाले उसे अरबिंदो अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान रविवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed