{"_id":"62d0f56876956a75c162bfcf","slug":"in-vidisha-the-passers-by-taught-a-lesson-to-the-man-who-was-molesting-the-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: छात्रा से छेड़खानी कर रहे मनचले को राहगीरों ने सिखाया सबक, पहले समझाया नहीं माना तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: छात्रा से छेड़खानी कर रहे मनचले को राहगीरों ने सिखाया सबक, पहले समझाया नहीं माना तो कर दी पिटाई
Fri, 15 Jul 2022 10:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:34 AM IST
सार
विदिशा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को मंहगा पड़ गया। लोगों के समझाने पर नहीं मानने पर राहगीरों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
मनचले की पिटाई करते युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विदिशा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को मंहगा पड़ गया। लोगों के समझाने पर नहीं मानने पर राहगीरों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी।
जानकारी के अनुसार एक छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोका और उसका हाथ पकड़ लिया और छात्रा को धमकी दी। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने आरोपी को ऐसा करने से रोका मनचला उनसे ही भिड़ गया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों ने उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की। युवकों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मनचले पर 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मामला बड़ा बाजार इलाके का है। आरोपी चुनाबाली गली का रहने वाला है। पहले भी उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन के समझाने के बाद उसने मांफी मांग ली थी। गुरुवार को जब मनचले ने दोबारा छात्रा को रोककर छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मनचला छात्रा को सरेराह रोककर उसका हाथ पकड़कर उसे धमकी दे रहा था।