फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Singrauli, a woman was killed by hitting an ax on the road in broad daylight

MP News: सिंगरौली में खौफनाक वारदात, अधेड़ ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर कुल्हाड़ी मारकर ले ली महिला की जान

Wed, 06 Sep 2023 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 04:20 PM IST
सार

सिंगरौली में प्रमिला सिंह (45) अपनी सहेली के साथ अपने घर जा रही थी, उसी दौरान पीछे से कुल्हाड़ी लेकर एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक हालात ठीक न होने की वजह से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
In Singrauli, a woman was killed by hitting an ax on the road in broad daylight
सिंगरौली में एक मानसिक अस्थिर अधेड़ ने महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला को अधेड़ ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। पहले तो हत्याकांड देख लोग सहम गए फिर हिम्मत कर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के खनुआ नया गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला प्रमिला सिंह (45) अपनी सहेली के साथ अपने घर जा रही थी, उसी दौरान पीछे से कुल्हाड़ी लेकर एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौका देखकर प्रमिला की सहेली वहां से किसी तरह भागी और आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने चारों तरफ घेरकर आरोपी को पकड़ लिया। एक रस्सी से बांध दिया, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी हरिहर सिंह (48) ने महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी है। आरोपी की मानसिक हालात ठीक न होने की वजह से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दो दिन पहले भी वह हर किसी को मारने के लिए दौड़ता था, वह घर पर कहता था कि उसे कोई मारने के लिए दौड़ा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed