{"_id":"621de74ed98598564350af91","slug":"in-shajapur-the-girls-took-a-pledge-to-save-the-nature-said-protecting-the-environment-is-our-responsibility-we-will-take-care-of-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाजापुर: छात्राओं ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प, कहा- पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हम ही संवारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजापुर: छात्राओं ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प, कहा- पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हम ही संवारेंगे
Tue, 01 Mar 2022 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:58 PM IST
सार
शाजापुर जिले के सुनेरा माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। स्कूल में पढ़ो मालवा प्रोजेक्ट के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
छात्राओं के साथ अनुनय संस्था की अध्यक्ष माही भजनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यावरण है, तो हम हैं। इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हम इसे संवारने के लिए कृत संकल्पित हैं। शाजापुर जिले के सुनेरा में स्थित माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए यह संकल्प लिया। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी (रिटायर्ड) एके भट्टाचार्य ने छात्राओं से पर्यावरण और जंगल को लेकर चर्चा की।
माध्यमिक बालिका विद्यालय सुनेरा में भोपाल की संस्था अनुनय एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा पायलट प्रोजेक्ट पढ़ो मालवा का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत शाजापुर जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर सोसायटी के सचिव भट्टाचार्य ने शिक्षकों के लिए आदर्श विद्यालय शिक्षक अनुभूति कार्यशाला को भी संबोधित किया। शिक्षकों से जाना गया कि आदर्श विद्यालय में किस तरह की सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए।

पढ़ो मालवा पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पढ़ो मालवा प्रोजेक्ट
अनुनय संस्था की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि पढ़ो मालवा प्रोजेक्ट के तहत विद्यालय में अधो संरचनात्मक विकास के साथ ही कोरोना काल के दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने का संकल्प लिया गया है। स्कूल का डिजिटाइजेशन और सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। शाजापुर जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से स्कूल में हर्बल गार्डन का विकास किया जा रहा है। बच्चों को मार्शल आर्ट्स समेत अन्य खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।