फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Satna, the masterji kicked and punched the student for misbehavior

Satna: छात्र की नादानी पर मास्टरजी हुए क्रूर; लात-घूसों से पीटा, अपराधी की तरह सभी क्लास में कराई पेशी

Thu, 10 Aug 2023 03:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 03:55 PM IST
सार

मोटरसाइकिल से हवा निकालने के संदेह में मास्टर जी को गुस्सा आ गया। स्कूल प्रांगण में ही छात्र को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीट दिया। उसके बाल पकड़ कर सभी कक्षाओं में घुमाकर शिक्षकों को बताने का प्रयास करते रहे कि यही है जो वाहनों की हवा निकाल देता है।

विज्ञापन
In Satna, the masterji kicked and punched the student for misbehavior
छात्र के साथ बर्रबरता करते शिक्षक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मोटरसाइकिल से हवा निकालने के संदेह में एक शिक्षक ने छात्र को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीट दिया। करीब पांच दिन पहले हुई घटना का वीडियो सामने आ आया है। हालांकि शिक्षक के इस कारनामे से विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। वीडियो माध्यमिक शाला माधवगढ़ का है। यहां पर पदस्थ एक शिक्षक छात्र को लात-घूसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पांच दिन पहले छात्र ने किसी शिक्षक के बाइक की हवा निकाल दी थी। इस मामले में राजेश तिरफलहा को शंका हुई और एक छात्र को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने बच्चे को क्लास से बाहर निकाल कर स्कूल प्रांगण में लात-घूसे मारे। इसी दौरान विद्यालय में पदस्थ एक अन्य कर्मचारी ने उनका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


शिक्षक राजेश तिरफलहा बच्चे से इतना नाराज थे कि उन्हें एक कर्मचारी ने रोकने का प्रयास भी किया तब भी रुके नहीं। इसके बाद उसके बाल पकड़ कर सभी कक्षाओं में घुमाकर शिक्षकों को बताने का प्रयास करते रहे कि यही है जो वाहनों की हवा निकाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटा गया और सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी अनभिज्ञ रहे। प्रकरण को लेकर जब जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैने बीआरसी सोहावल से इस बारे में पता करने को कहा था, लेकिन ऐसी घटना को लेकर कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed