फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rajgarh, Minister Dr. Mohan gave letters of acceptance to dear sisters

Rajgarh: मंत्री डॉ. मोहन ने लाडली बहनों को दिए स्वीकृति पत्र, बोले- सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

Tue, 06 Jun 2023 10:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Jun 2023 10:50 PM IST
सार

राजगढ़ में उच्च शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।

विज्ञापन
In Rajgarh, Minister Dr. Mohan gave letters of acceptance to dear sisters
लाडली बहनों को दिए स्वीकृति पत्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्य अब पूरे प्रदेश में अंतिम चरण पर है। अब वर्तमान में योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए और मौजूदा जनसमूह को संबोधित भी किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हर दिशा में कार्य किया है। लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना जैसी योजनाओं से बहनों के जीवन में बदलाव आया। वहीं, सासंद रोड़मल नागर, ज्ञानसिंह गुर्जर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सांकेतिक रूप से लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र पात्र महिला हितग्राहियों को वितरित किए। इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनोज हाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू,व साम्बन्धित विभाग के अधिकारी व हितग्राहीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed