{"_id":"5da7df018ebc3e015c0cc3c5","slug":"in-mp-assistant-commissioner-excise-khares-bank-locker-opened-gold-and-fd-worth-lakhs-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सहायक आयुक्त आबकारी खरे के बैंक लॉकर खुले, मिला लाखों का सोना और एफडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सहायक आयुक्त आबकारी खरे के बैंक लॉकर खुले, मिला लाखों का सोना और एफडी
Thu, 17 Oct 2019 08:54 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:54 AM IST
सार
- लोकायुक्त पुलिस को अब तक सवा किलो सोना मिला
- आलोक खरे को इंदौर में सवा साल पहले मिली थी तैनाती
- लोकायुक्त पुलिस की टीम आज इंदौर स्थित फ्लैट भी खंगालेगी
विज्ञापन
आलोक खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त आलोक कुमार खरे के ठिकानों पर मंगलवार तड़के हुई छापेमारी के बाद अब बैंक लॉकर खुलना शुरू हुए हैं। जानकारी के अनुसार, खरे के बैंक लॉकर से लोकायुक्त पुलिस को अब तक 700 ग्राम सोना मिला है। इसकी कीमत 26 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही 75 लाख रुपए की एफडी भी मिली है।
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अपनी कार्रवाई बुधवार को भी जारी रखते हुए आलोक कुमार खरे का बैंक ऑफ इंडिया स्थित लॉकर खुलवाया। इसमें उनकी पत्नी के नाम की 75 लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट मिली है।
बता दें मंगलवार तड़के टीम ने खरे के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, छतरपुर और रायसेन स्थित ठिकानों सात ठिकानों पर छापा मारा था। पुलिस ने बताया कि छापे की कार्रवाई की जानकारी आबकारी विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
अब तक की कार्रवाई में खरे के पास से 1260 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई जा रही है। एक टीम गुरुवार को इंदौर स्थित उस फ्लैट की तलाशी लेगी, जिसमें वह रहते हैं।
शराब ठेकेदारों से नहीं वसूले 42 करोड़ रुपए
खरे को सवा साल पहले इंदौर में तैनाती मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खरे शराब ठेकेदारों पर खासे मेहरबान थे, जिससे सरकारी खजाने को करीब 42 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। यही नहीं दो साल पहले उजागर हुए आबकारी घोटाले में अब तक ठेकेदारों से केवल 21 करोड़ 18 लाख रुपए ही वसूले जा सके हैं।