फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Mandsaur, elder brother raped sister, younger brother gave insecticide to four-year-old nephew, died

मंदसौर: रेप पीड़िता की रुलाने वाली दास्तां, बड़े भाई ने बहन से किया रेप, छोटे भाई ने भांजे को पिलाया कीटनाशक

Sun, 20 Feb 2022 10:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

मंदसौर में एक रेप पीड़िता की दिलदहलाने वाली दास्तां सामने आई है। यहां पत्नी के मायके जाने से गुस्साए भाई ने सगी बहन से रेप किया। वहीं छोटे भाई ने मोबाइल न दिलाने पर बहन के 4 साल के बच्चे को कीटनाशक पिला दिया।

विज्ञापन
In Mandsaur, elder brother raped sister, younger brother gave insecticide to four-year-old nephew, died
मंदसौर: भाई ने बहन से किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में एक भाई ने अपनी ही सगी बहन से रेप कर भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया। पत्नी के मायके जाने से गुस्साए भाई ने लगातार अपनी बहन का शोषण किया, वहीं छोटे भाई ने मोबाइल न दिलाने के कारण बहन के चार साल के बेटे को जहर देकर मार डाला। जब एक दिन बहन मायके से ससुराल भाग गई तो, भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला मंदसौर जिले के अफजलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले भाई-बहनों की शादी 2017 में आटे साटे में की गई थी। भाई सुशील की शादी अनीता (परिवर्तित नाम) से और बहन निमकी (परिवर्तित नाम) की शादी अनीता के भाई संजीव से हुई थी। निमकी ने भाई की शादी हो सके इसलिए शादी की थी, एक साल बाद उसने बेटे के जन्म दिया। वहीं, उसकी भाभी ने लड़की को जन्म दिया। उसके भाई और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते भाभी ससुराल से मायके चली गई और वापस आने को तैयार नहीं हुई, इस वजह से गुस्साए सुशील ने अपनी बहन को भी ससुराल से वापस मायके बुला लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि एक साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी भाई और भाभी में समझौता नहीं हुआ तो एक दिन घर में किसी के न होने का फायदा उठा उसके भाई ने उसके साथ गलत काम किया। निमकी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी लेकिन मां ने लोक-लाज के डर से बात को छिपा दिया। गलत काम का विरोध न होने के बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह लगातार अपनी बहन को शोषण का शिकार बनाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई ने भांजे को पिलाया कीटनाशक
बड़ा भाई बहन का रेप करता रहा और उसे लगातार धमकियां देता रहा, भाई की धमकियों से डर कर बहन ने उसका विरोध करना बंद कर दिया और वह मायके में ही रहकर काम पर जाने लगी। अपने चार के बच्चे को वह छोटे भाई के पास छोड़कर जाती थी। एक दिन छोटे भाई ने बहन से मोबाइल दिलाने के लिए कहा, जिस पर बहन ने पैसे न होने और उसे मोबाइल की जरूरत न होना कहकर मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज 17 वर्षीय छोटे भाई ने अपनी ही बहन के 4 साल के बेटे को कीटनाशक पिला दिया, जहां 5 जनवरी 2022 को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में कीटनाशक से जान जाने का खुलासा हुआ। 


मौका देखकर घर से भागी बहन
बच्चे की मौत के बाद भी बड़े भाई ने बहन का शोषण करना बंद नहीं किया। 5 फरवरी 2022 को उसने पीड़िता के साथ फिर से रेप किया। किसी तरह मौका देखकर पीड़िता 14 फरवरी को मायके से भाग निकली और ससुराल पहुंच गई, जिसके बाद भाइयों ने बहन के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई, जब पुलिस उसकी तलाश करते हुए ससुराल पहुंची तो महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed