{"_id":"621878536850b104e9231ccc","slug":"in-madhya-pradesh-former-mlas-asked-the-government-to-increase-facilities-increase-other-facilities-including-half-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायकों की मांग: विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, विधायक से आधी पेंशन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायकों की मांग: विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, विधायक से आधी पेंशन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने कहा
Fri, 25 Feb 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। पूर्व विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन देकर विधायक से आधी पेंशन देने की मांग की है। प्रदेश के पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री रामकिशन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
इसमें परिषद ने पूर्व विधायक की पेंशन विधायक के वेतन से आधी तय करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व विधायकों को शासन के प्रोटोकॉल सूची में जोड़ने, 2 एसी के टिकट के स्थान पर 1 व्यक्ति जाए तो एसी फर्स्ट में यात्रा की पात्रता, विश्राम गृह में पूर्व विधायकों को नि:शुल्क 6 दिन ठहरने की सुविधा देने के साथ ही पूर्व महिला विधायकों को विशेष सुविधाएं देने की मांग की है। साथ ही पूर्व विधायकों के 1 वाहन को ऑल टैक्स नि:शुल्क करने और हर साल 5 लाख की मेडिकल सुविधा देने की मांग की।