फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Guna, Madhya Pradesh, a minor son killed his father for fear of being beaten up for failing in the examination.

गुना: 10वीं का पेपर बिगड़ा तो फेल होने का डर सताने लगा, पिताजी पीटेंगे यह सोचकर नाबालिग बेटे ने कर दिया क़त्ल

Wed, 06 Apr 2022 12:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

गुना जिले के जामनेर इलाके में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर पिता की पिटाई के डर से कुल्हाड़ी से उनकी नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बेटे ने पड़ोसी पर पिता की हत्या का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
In Guna, Madhya Pradesh, a minor son killed his father for fear of being beaten up for failing in the examination.
गुना: नाबालिग बेटे ने की पिता की हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना के जामनेर इलाके में एक 10वीं क्लास के छात्र को डर था कि परीक्षा में फेल होने पर पिता पिटाई करेंगे। यह डर इतना हावी हो गया कि उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता की ही हत्या कर दी। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुई हत्या में पुलिस जांच में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


15 वर्षीय बेटे को डर था कि परीक्षा में फेल होने पर पिता उसके साथ मारपीट करेंगे। पिता की पिटाई से बचने के लिए नाबालिग ने पिता की हत्या की साजिश रची। कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने और पड़ोसी को पिता की हत्या में फंसाने के लिए भी नाबालिग ने साजिश रची। जिस कुल्हाड़ी का इस्तेमाल उसने पिता की हत्या में किया था, उसमें उसके फिंगरप्रिंट न आएं इसके लिए नाबालिग ने अपनी उंगलियों के पोर जला लिए थे। 
विज्ञापन

 
पुलिस को गुमराह करने सुनाई कहानी
नाबालिग ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी सुनाई। पिता दुलीचंद्र अहिरवार की हत्या करने के बाद नाबालिग रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा जहां उसने बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात उसके पिता घर के एक कमरे में अकेले सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उसे पिता के कमरे से चिल्लाने की आवाजें आई, जिस पर वह पिता के कमरे में गया और पाया कि उसके पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। उसने घर की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी लेकर भागते हुए देखा और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी घर की छत से रस्सी के सहारे कूद कर भाग गया। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए बनाई दो टीमें 
पड़ोसी को कस्टडी में लेने के बाद एसपी ने दो थानों के टीआई को शामिल कर जांच के लिए दो टीमें बनाई। शक के आधार पर आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस को मृतक के बेटे की वारदात वाली रात की कहानी पर संदेह हुआ लिहाजा संदेही से पूछताछ के साथ ही वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के घरवालों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक के नाबालिग बेटे पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। 


पढ़ाई न करने पर डांटता था पिता
पुलिस पूछताछ में मृतक के बेटे ने बताया कि पिता उसे पढ़ाई न करने की बात पर डांटा करते थे। कुछ दिन पहले उसके पापा ने उससे कहा था कि तू दसवीं की परीक्षा में फेल हो गया तो मारपीट कर तुझे घर से निकाल दूंगा। उसने वार्षिक परीक्षा की तैयारी नहीं की थी और उसे फेल होने का डर सता रहा था। पिता का नाली की बात को लेकर पड़ोस से विवाद चल रहा था। उसने पिता की हत्या की साजिश रची और पड़ोसी वीरेन्द्र अहिरवार को पिता का हत्यारा बता कर फंसा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed