{"_id":"62e6348fd9ba9d3d5240881d","slug":"in-chhindwara-a-young-man-was-brutally-murdered-by-cutting-his-neck-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में कत्ल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में कत्ल की आशंका
Sun, 31 Jul 2022 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:21 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के चलते उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक कुछ दिन पहले ही पिता की हत्या के जुर्म में सजा काटकर बाहर आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मेघासिवनी में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
कुंडीपुरा टीआई राकेश भारती ने बताया कि मेघासिवनी निवासी 19 वर्षीय नीलेश पिता नहरशाह धुर्वे शुक्रवार रात घर में ही खाना खाने के बाद सो गया था, शनिवार सुबह घर में ही उसका शव खून से सना हुआ मिला है। युवक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। युवक की हत्या इतनी बेरहमी से की गई, कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।
बताया जा रहा है कि नीलेश धर्वे पिता की हत्या करने के जुर्म में जेल काटकर आया था। 2019-20 में उसने अपने पिता की हत्या कर दी थी, तब वह नाबालिग था। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसे तीन-चार महीने में ही रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लिया है,जिससे उसकी पुरानी रंजिश थी।