फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal mining was being done in fields in Damoh; Police seized one JCB and three tractor-trolleys

Damoh News: खेत में कर रहे थे अवैध उत्खनन; पुलिस ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

Tue, 30 May 2023 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 May 2023 05:09 PM IST
सार

दमोह के ग्राम इमलाई में स्थानीय अशोक पटेल के खेत में अवैध मुरम का उत्खनन किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Illegal mining was being done in fields in Damoh; Police seized one JCB and three tractor-trolleys
खेत में खड़े जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह के देहात थाना पुलिस ने अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलाई में अशोक पटेल के खेत में बिना नंबर की जेसीबी से अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर देहात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम इमलाई में अशोक पटेल के खेत पर पहुंची। जहां अवैध मुरम का उत्खनन किया जा रहा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए, जिसकी कीमत  करीब 27 लाख रुपये है।
विज्ञापन


उक्त वाहनों के चालक आरोपी थम्मन पिता चिन्तू पटेल निवासी चौरई, हल्केभाई पिता सरमन रजक निवासी इमलाई, लोकेश पटेल पिता अशोक पटेल निवासी इमलाई और प्रदुम्न पटेल पिता भागवत पटेल निवासी इमलाई के खिलाफ थाना दमोह देहात में धारा 379, 414 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की राजसात की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन खनिज शाखा दमोह को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed