फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband cut off wife nose angry about registered maintenance case in ratlam court

रतलाम: शराबी पति ने दांतों से काट ली पत्नी की नाक, गुजारा भत्ता देने के लिए कोर्ट में किया था केस

Sun, 26 Sep 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 02:55 PM IST
सार

महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। महिला ने कोर्ट में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिससे पति इतना नाराज हुआ कि अपने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। महिला को आलोट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
husband cut off wife nose angry about registered maintenance case in ratlam court
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बर्बरता दिखाते हुए उसकी नाक काट दी। महिला को गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कुछ साल पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और गुजारा भत्ता देने की मांग की। कुछ दिन बाद कोर्ट से उसके पति के नाम का समन आया। इससे पति नाराज हो गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा फिर दांतों से उसकी नाक काट दी।  यह घटना रतलाम जिले में आलोट इलाके की है।  
विज्ञापन


दरअसल, आलोट की रहने वाली टीना माली की शादी 2008 में उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश माली के साथ हुई थी। टीना और दिनेश की दो बेटी हैं।  टीना माली का आरोप है कि दिनेश दिनभर घर में बैठा रहता था। काम करने के लिए बोलती तो नाराज होकर घर से बाहर चला जाता था। शादी के दो साल बाद स्थिति और बिगड़ती चली गई। टीना के  मुताबिक, दिनेश 2011 से शराब पीने लगा। जब विरोध करती तो वह मारपीट करने लगाता था।  प्रताड़ना से तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ वापस मायके आकर रहने लगी। और दूसरों के यहां खाना बनाकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में टीना ने दिनेश के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया
2019 में टीना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस दायर किया। टीना ने यह बात अपने पति दिनेश को भी बताई। इससे दिनेश नाराज हुआ। वह केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। दो साल तक केस खत्म करने के लिए वह दबाव बनाता रहा, लेकिन टीना केस वापस नहीं ली। 26 सितंबर (रविवार) दोपहर अंजुमन कॉलोनी स्थित टीना के घर आरोपी पति दिनेश पहुंचा औऱ उसने टीना और दो बेटियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने दांतों से पत्नी की नाक काट दी, इसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों ने टीना को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed