फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband caught with another woman

MP News: दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने आग बबूला होकर की चप्पलों से पिटाई

Wed, 07 Feb 2024 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Feb 2024 03:07 PM IST
सार

MP News: सतना शहर में पति-पत्नी और प्रेमिका का ड्रामा देखने को मिला है। पत्नी ने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखा तो आग बबूला हो गई। उसने चप्पल निकालकर पति के साथ उसकी प्रेमिका की भी जमकर पिटाई कर दी। घर के अंदर हुए हंगामे का वीडियो महिला के परिवार वालो ने बनाया है।

विज्ञापन
Husband caught with another woman
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार घटना सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पतेरी इलाके के एक घर में हुई। पति अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई और महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पत्नी अपने भाइयों और परिवार के साथ पहुंचकर घर पर जमकर हंगामा करने लगी। अपने पति को देखते ही उसने चप्पल निकाल ली और पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। गुस्से में लाल पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी चप्पलों से पीटा।

विज्ञापन


पति और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा
वीडियो में नजर आ रहा है कि पति को पत्नी चप्पलों से जमकर पीट रही है। इस दौरान पति पुलिस वालों के सामने भी मार खा रहा है, लेकिन पत्नी उसकी पिटाई करने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला का पति ठेकेदारी का काम करता है। इन दोनों का एक बेटा भी है। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति की रैकी करना शुरू कर दी थी और बुधवार को पत्नी ने अपने पति और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed