{"_id":"5dd93d448ebc3e54f7347ff4","slug":"husband-affair-with-boss-wife-wife-case-file-in-family-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का बॉस की पत्नी से चल रहा था अफेयर, पत्नी ने ऐसे किया पता, कोर्ट पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का बॉस की पत्नी से चल रहा था अफेयर, पत्नी ने ऐसे किया पता, कोर्ट पहुंचा मामला
Sat, 23 Nov 2019 07:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Nov 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी और वो की कहानी एक बार फिर निजी जिंदगी में सामने आई है। मामला भोपाल का है जहां गुलमोहर कॉलोनी निवासी महिला ने पति का अफेयर अपने बॉस की पत्नी से होने का दावा किया है। पति-पत्नी के बीच का यह झगड़ा अब कोर्ट में पहुंच गया है। पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक और गुजारा भत्ता के लिए अर्जी दी है। मामला प्रधान न्यायधीश आरएन चंद के यहां विचाराधीन है। काउंसलिंग दिसंबर के पहले सप्ताह में रखी गई है। काउंसलर के मुताबिक उम्मीद है कि बिखरता परिवार बस जाएगा।
विज्ञापन
महिला ने सबूत को तौर पर मोबाइल फोन के स्क्रीन शॉट कोर्ट में पेश किए। जिसमें पति और उसके बाॅस की पत्नी की अश्लील बातचीत, न्यूड फाेटाे और उनके बीच बने रिलेशन की फाेटाे भी शामिल हैं। महिला का कहना है कि इतना सबकुछ देखने के बाद वह पति के साथ नहीं रह सकती।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि, उसे शक था कि पति का अफेयर चल रहा है, लेकिन पति हमेशा बहला देता था कि ऐसा कुछ नहीं है। पति दाे साल से धोखा दे रहा था। मेरी शादी 21 मई 2015 काे हुई थी। पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जून 2016 में एक बेटी हुई। जीवन अच्छा चल रहा था। दिसंबर 2016 काे पति के नए बाॅस आए। शिष्टाचार के नाते बाॅस काे पत्नी सहित खाने पर बुलाया। बस यहीं से जिंदगी बदल गई। पति और बाॅस की पत्नी के बीच कब अफेयर शुरू हाे गया, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
मैं मोबाइल फोन चेक करती ताे कुछ नहीं मिलता था क्योंकि वे डेटा डिलीट कर देते थे। एक दाेस्त ने मोबाइल हैक करने का तरीका बताया। एक दिन मौका देखकर मैंने पति के मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपलाेड किया। उसके बाद पति और उसके बाॅस की पत्नी की अश्लील बातचीत और न्यूड फाेटाे सामने आए।
वहीं आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने मेरे साथ जो किया वह साइबर क्राइम है। मैं बहक गया था, लेकिन पत्नी काे तलाक नहीं दूंगा। वह फिर भी तलाक चाहेगी तो दे दूंगा, लेकिन बेटी उसे नहींं दूंगा।
साॅफ्टवेयर से सिंक्राेनाइज्ड हाे जाता है माेबाइल फोन
साइबर माेबाइल फोन काे सिंक्राेनाइज करने वाले कई एप बाजार में हैं। इनसे माेबाइल की क्लोनिंग हाे जाती है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति दूसरे के माेबाइल की पूरी जानकारी ले सकता है। कई बार एक व्यक्ति दूसरे काे लिंक भेजता है। उसे ओपन करने से वायरस माेबाइल में इंस्टाॅल हाे जाता है और सामने वाले काे पता नहीं चलता है। इसके माध्यम से संबंधित माेबाइल में हाे रही हर एक एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है।
