फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   "Hriday Drishyam" music festival in MP: Four-day festival will start from 12, musical performances will be held in 4 cities

MP में "हृदय दृश्यम" संगीत समारोह: चार दिवसीय समारोह 12 से होगा शुरू, 4 शहरों में होगी संगीतमयी प्रस्तुतियां

Fri, 11 Mar 2022 08:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Mar 2022 08:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश टूरिज्म और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वधान में "हृदय दृश्यम" संगीत समारोह के पांचवे संस्करण का भव्य आयोजन 12 मार्च से होगा। भोपाल समेत चार प्रमुख शहरों में होगी संगीतमयी प्रस्तुतियां।

विज्ञापन
"Hriday Drishyam" music festival in MP: Four-day festival will start from 12, musical performances will be held in 4 cities
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वधान में "हृदय दृश्यम" संगीत समारोह के पांचवे संस्करण का भव्य आयोजन 12 मार्च से होगा। भोपाल समेत चार प्रमुख शहरों में होगी संगीतमयी प्रस्तुतियां।
विज्ञापन

 
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय समारोह में भोपाल सहित चार प्रमुख शहरों में देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगीत कला को प्रदर्शित एवं संग्रहित करने के लिए प्रतिवर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह की लोकप्रियता तथा लोगों के प्रति इसके रूझान को देखते हुए भोपाल और इंदौर के साथ बटेश्वर जिला मुरैना एवं मांडू जिला धार में भी प्रस्तुतियां आयोजित की
विज्ञापन

 
भोपाल में दो दिवसीय आयोजन
संगीत समारोह का शुभारंभ 12 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में शाम 4:45 बजे किया जाएगा।इसके साथ ही भोपाल के एतिहासिक और कलात्मक महत्व वाले प्रतिष्ठित स्थानों भारत भवन, रवींद्र भवन, जनजातीय संग्रहालय और ड्राइव-इन सिनेमा परिसर (होटल लेक व्यून) पर भी प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में शाम 5:30 बजे प्रसिद्ध कलाकार अमान अली बंगाश द्वारा सरोद वादन, 6:45 बजे अलमुडेना (स्पेन) द्वारा स्पेनिश फोक म्यूजिक की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी दिन भारत भवन में शाम 6:45 बजे से पूर्वायन चटर्जी द्वारा सितार वादन, रवींद्र भवन में रात 8 बजे से पद्मश्री डॉ. भारती बंधु  द्वारा कबीर गायन एवं सुफी संगीत तथा ड्राइव इन सिनेमा में रात 9 बजे पॉप सिंगर शैफाली द्वारा पॉप-रॉक म्यूजिक की प्रस्तुति दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
"हृदय दृश्यम" समारोह के दौरान 12 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में दोपहर 3 बजे से जरदोजी पैटर्न डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी गूगल फार्म के माध्यम से अपनी पैटर्न डिजाईन अपलोड करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट पेटर्न डिजाईन बनाने वाले विद्यार्थी को 13 मार्च 2022 को ट्रायबल म्यूजियम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 12 और 13 मार्च को रविंद्र भवन परिसर में शाम 5 से 8 बजे तक स्थानीय कारीगरों द्वारा गोंड आर्ट, ज्वेलरी और जूट से बने सजावटी हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।         

 
समारोह के अगले दिन 13 मार्च को शाम 5:30 बजे जनजातीय संग्रहालय में विजय घाटे द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसी दिन भारत भवन में शाम 6:45 पर संतूर वादक राहुल शर्मा, रवींद्र भवन में रात 8 बजे पद्मश्री सोमा घोष एवं जोए अल्वारेस के साथ माटटियो फ्राबोनी (इटली) द्वारा फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुति दी जाएगी। ड्राइव इन सिनेमा में रात 8.30 बजे लाइरन मेय्यूहास (इजराइल) द्वारा एथनिक संगीत की प्रस्तुति और ध्रुवा बैंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed