{"_id":"6176ed3b2e15bb69e31aaad0","slug":"houses-were-also-built-on-government-land-in-indore-the-municipal-corporation-made-it-grounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में सरकारी जमीन पर भी बना दिए मकान, नगर निगम ने किए जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में सरकारी जमीन पर भी बना दिए मकान, नगर निगम ने किए जमींदोज
Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
नगर निगम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए मकानों को जमींदोज किया है। जो बच गए हैं उनके मालिकों को नोटिस दिए हैं कि मकान खाली कर लें।
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के मामले में नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक को बिना अनुमति निर्माण हो रहे थे और जमीनों की हेराफेरी की जा रही थी। अब जो मामला आया है उसमें यह पता चला है कि सरकारी जमीन पर भी कॉलोनी काटकर मकान बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया है जहां नगर निगम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए मकानों को जमींदोज किया है। जो बच गए हैं उनके मालिकों को नोटिस दिए हैं कि मकान खाली कर लें। नगर निगम ने यह कार्रवाई है। ग्रीन बेल्ट की जमीन पक्के निर्माण नहीं हो सकते, लेकिन यहां पर पक्के मकान बना लिए गए थे।
विज्ञापन
निगम को मिल रही थी शिकायत
जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर बने मकान और नजूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम को शिकायत मिल रही थी। निगम भी इस तरह के मामले चिन्हित कर रहा था। लिंबोदी व शिवधाम सेक्टर के पास चार एकड शासकीय भूमि में मकान बने हुए मिले। ये मकान अश्विन अग्रवाल, अतित, सत्येंद्र और सिकंदर ने बनाए थे। बनाने के बाद इनको कुछ परिवारों को बेच दिया। निगम ने इनको नोटिस दिए। कुछ मकानों को सोमवार को तोड़ा गया। शासकीय जमीन की कीमत लगभग दस करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
