फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hot air balloon had to make emergency landing in Shivpuri

Shivpuri: हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग, कूनो फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों को लेकर था उड़ा, बड़ा हादसा टला

Tue, 19 Dec 2023 08:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

Shivpuri: जिले के परासरी गांव में मंगलवार को एक हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस हॉट एयर बैलून पर दो पर्यटकों के साथ एक एक्सपर्ट सवार था। बैलूून में मौजूद एक्सपर्ट ने हॉट एयर बैलून की परासरी के जंगल में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

विज्ञापन
Hot air balloon had to make emergency landing in Shivpuri
हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र के परासरी गांव में मंगलवार को एक हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जाता है कि कूनो नेशनल पार्क में चल रहे फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून को रस्सी से बांधकर पर्यटक को सैर कराई जा रही थी, तभी अचानक हवा के तेज झोंके से रस्सी टूट गई, जिससे हॉट एयर बैलून उड़ान भरकर परासरी के जंगल में पहुंच गया।

विज्ञापन


हॉट एयर बैलून में था एक्सपर्ट इसलिए टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि इस हॉट एयर बैलून पर दो पर्यटकों के साथ एक एक्सपर्ट सवार था। बैलूून में मौजूद एक्सपर्ट ने हॉट एयर बैलून की परासरी के जंगल में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


बैलून देखने जुट गए बड़ी संख्या में ग्रामीण
इस हॉट एयर बैलून की अमरजेंसी लैंडिंग के बाद इसे देखने वालों का जमावड़ा लग गया। जिस इलाके में यह उतरा वहां पर ग्रामीण इसे देखने के लिए जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाद में मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोगों पहुंचकर हॉट एयर बैलून टेक ओवर ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed