फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident near Chandan village of Chhindwara, high speed dumper killed three people

Accident News: छिंदवाड़ा के चंदन गांव के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने ली तीन लोगों की जान

Sun, 18 Dec 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 08:23 AM IST
सार

चंदन गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में चिखली निवासी राम लखन पिता फूलचंद (30), चंदन गांव निवासी संजय पिता राम चमन, सिमरिया निवासी अर्जुन पिता गोकुल मस्तकार (17) की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Horrific road accident near Chandan village of Chhindwara, high speed dumper killed three people
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर चंदनगांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को छिंदवाड़ा अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने के बाद दो लोगों को नागपुर रेफर किया गया है। घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 9:30 बजे के आसपास हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर नागपुर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया, जिससे बाइक से जा रहे हैं कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान डंपर डिवाइडर से जाकर टकरा गया। तत्काल डंपर की चपेट में आए लोगों को अस्पताल रेफर कराए गए जिसमें से तीन लोगों की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर कराया गया है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है जबकि पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है। चंदन गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में चिखली निवासी राम लखन पिता फूलचंद (30), चंदन गांव निवासी संजय पिता श्री राम चमन, सिमरिया निवासी अर्जुन पिता गोकुल मस्तकार (17) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed