{"_id":"61935724754c2e00960e38bb","slug":"honor-killing-bhopal-girl-ran-away-and-married-when-she-returned-home-her-father-raped-and-killed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: भोपाल की लड़की ने भागकर शादी की, भोपाल लौटी तो पिता ने रेप कर हत्या की, बाप-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: भोपाल की लड़की ने भागकर शादी की, भोपाल लौटी तो पिता ने रेप कर हत्या की, बाप-बेटा गिरफ्तार
Tue, 16 Nov 2021 01:06 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑनर किंलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के भागकर शादी करने से गुस्साए पिता ने बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवती ने भागकर शादी की तो नाराज पिता ने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता ने अपनी ही बेटी को अपनी हवस का शिकार भी बनाया। युवती के छह महीने के बच्चे की मौत पहले ही हो गई थी।
रातीबड़ पुलिस थाना क्षेत्र के कठौतिया के जंगल में रविवार को एक 25 वर्षीय युवती और 6 महीने की बच्चे की लाश मिली थी। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती बिलकिसगंज की रहने वाली है। उसने एक साल पहले समाज से बाहर प्रेम विवाह किया था। वह अपने पति के साथ रायपुर चली गई थी। कुछ समय पहले वह मध्यप्रदेश आई थी। दीपावली के दिन वह रातीबड़ में अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। वहां उसके बेटे की मौत हो गई। दीपावली के अगले दिन पिता अपने बेटे के साथ युवती और उसके बच्चे को लेकर जंगल ले गया। ताकि मृत बच्चे को दफनाया जा सके। वहां जाकर पिता ने पहले तो अपनी ही 25 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटे ने भी उसकी मदद की।
बाप-बेटा गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया था। बेटी और बच्चे के शव को लेकर जंगल के अंदर नाले के पास ले गया। वहां उसने गुस्से में बेटी से पूछा कि भागकर शादी क्यों की? तूने इसके लिए ही शादी की है तो चल मैं तुझे ये देता हूं। ऐसा कहकर उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका गला दबाकर मार डाला। बाद में दोनों के शव नाले में फेंककर बेटे के साथ घर आ गया। रातीबड़ पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।