फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home Minister's taunt on Diggi: Digvijay's workers said on the statement that he is talking about himself and Kamal Nath

गृहमंत्री का दिग्गी पर तंज: दिग्विजय के वर्कर नहीं मिलने वाले बयान पर बोले- वह अपनी और कमलनाथ की बात कर रहे

Mon, 21 Feb 2022 01:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 01:29 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस को वर्कर नहीं मिलने वाले बयान पर तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी और कमलनाथ की बात रहे थे। 

विज्ञापन
Home Minister's taunt on Diggi: Digvijay's workers said on the statement that he is talking about himself and Kamal Nath
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्विजय सिंह के ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस को वर्कर नहीं मिलने वाले बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी और कमलनाथ की बात रहे थे। 2023 के बाद आने वाले चुनाव में 80 की उम्र पार हो जाएंगे। उनका यह आखरी चुनाव है।   
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता मान चुका है कि मध्य प्रदेश में अब कांग्रेस कभी आने वाली नहीं है। जैसे उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोई संभावना नहीं बची। इतिहास ऐसा कहता है कि जहां भी कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रही है। वहां फिर कभी वापस नहीं आई है। तमिलनाडू से लेकर मध्य प्रदेश तक चले आए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें दिग्विजय सिंह का रतलाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिग्विजय सिंह वहां मौजूद नेताओं से कह रहे है कि आप लोग आमने-सामने बात करने को तैयार नहीं है। हर कोई अलग-अलग खड़ा है। काम कैसे चलेगा। 2023 का चुनाव अंतिम चुनाव है। ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो फिर सब घर बैठिए। फिर कांग्रेस वापस आने वाली नहीं है। आपको कार्यकर्ता नहीं मिलेगा काम करने के लिए। 

गृहमंत्री ने कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान पर कहा कि कांग्रेस में परिणाम देखे क्या आ रहे है। जो आना चाहिए वही आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग घर बैठते जा रहे हैं। वहीं, पीढ़ा दिग्विजय सिंह व्यक्त कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed