{"_id":"5dd7cdde8ebc3e54ca641b6d","slug":"home-minister-bala-bachchan-health-minister-tulsiram-silawat-use-public-transport-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: लोक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया बस में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: लोक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया बस में सफर
Fri, 22 Nov 2019 05:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में लोक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री बाला बच्चन, स्वास्थय मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बस में सफर किया। कलेक्टर द्वारा शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे घोषित किया गया था। मंत्रियों के साथ ही एडीएम बीबीएस तोमर, एसडीएम सोहन कनाश व अन्य अधिकारियों ने भी इसी से सफर किया।
विज्ञापन
गृह मंत्री बाला बच्चन और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अपने निवास से सत्य साईं चौराहा पहुंचे, जहां दोनों मंत्रियों ने प्रोटोकॉल को छोड़कर आम लोगों की तरह आई बस में सफर किया। गृहमंत्री ने तय समयानुसार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और फिर देपालपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक लोक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए। लोक परिवहन के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार कवायद कर रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
