फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home guard jawan injured from china door

Ujjain: फिर चायना डोर से हादसा, होमगार्ड जवान का गला कटा, प्रतिबंध के बाद भी लोग हो रहे जख्मी

Sun, 08 Jan 2023 10:33 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 08 Jan 2023 10:33 PM IST
सार

चायना डोर से हुई दुर्घटना में होमगार्ड जवान को दस टांके लगाए गए हैं। चायना डोर पर प्रतिबंध के बाद भी अकसर कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है।

विज्ञापन
Home guard jawan injured from china door
चायना डोर से जख्मी हुआ होमगार्ड जवान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आज शाम नानाखेड़ा क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड सैनिक का गला चायना डोर से कट गया। गंभीर हालत में उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें दस टांके लगाए गए। हैरानी के बात ये है चायना डोर पर प्रतिबंध के बाद भी अकसर इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


महिला थाने में पदस्थ हाथीपूरा निवासी सुजीत सिंह ठाकुर करीब 12 बजे अपनी बाइक से हरिफाटक से नानाखेड़ा की ओर ड्यूटी पर जा रहा थे। इसी दौरान शांति पैलेस के पास चायना डोर से उसका गला कट गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत ही मदद के लिए दौड़े। पता चलते ही परिजनों ने उसे देसाईनगर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया गया कि घायल के गले में दस टांके आए हैं। घायल के साथी ने बताया कि ठाकुर की ड्यूटी सूरीनाम से आए राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लगी थी और ड्यूटी पर जाते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन कलेक्टर ने पशु-पक्षी व इंसानों के लिए जानलेवा चायना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। आदेश में कहा गया था कि चायना डोर का न तो भंडारण किया जा सकेगा और न ही इसकी खरीद-बिक्री हो सकेगी। प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर एक आरोपी पर कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बावजूद शहर में चायना डोर से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed