{"_id":"6219edfa0428204af86d400a","slug":"hit-and-run-case-in-bhopal-two-female-constables-returning-after-watching-a-film-were-dragged-by-a-car-for-200-meters-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में हिट एंड रन केस: फिल्म देख लौट रहीं दो महिला कांस्टेबल को कार सवार 200 मीटर तक घसीटता ले गया, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में हिट एंड रन केस: फिल्म देख लौट रहीं दो महिला कांस्टेबल को कार सवार 200 मीटर तक घसीटता ले गया, एक की हालत गंभीर
Sat, 26 Feb 2022 02:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:39 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। फिल्म देखकर लौट रहीं चार महिला कांस्टेबल को कार सवार ने उड़ा दिया। इसमें से दो कांस्टेबल को 200 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना यूनिक कॉलेज के सामने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फिल्म देखकर लौट रहीं चार महिला कांस्टेबल को कार सवार ने उड़ा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में फिल्म देखकर लौट रहीं चार महिला कांस्टेबल को कार सवार ने उड़ा दिया। इसमें से दो कांस्टेबल को 200 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना यूनिक कॉलेज के सामने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार यातायात थाने में पदस्थ 4 महिला कांस्टेबल शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर और प्रिया मीणा रंगमहल टॉकिज फिल्म देखने गई थीं। चारों रात को 11.30 बजे फिलम देखकर अपने होस्टल बालाजी तपोवन पैदल लौट रही थीं। तभी न्यू मार्केट की तरफ से आ रही अल्टो कार ने चारों को पीछे से चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार दो महिला कांस्टेबल को 200 मीटर तक घसीटता ले गई। आसपास के लोगों ने तुरंत चारों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें शिवानी सोलंकी और अर्चना राय को गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, प्रिया मीणा और प्रिया राठौर जेपी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कार सवार 29 वर्षीय सहर्ष को बाद में हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार चारों महिला कांस्टेबल ने एक महीने पहले ही अलग-अलग जिलों से आकर यातायात थाने में ड्यूटी ज्वाइन की है। भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद चारों का ट्रांसफर हुआ है।