फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Historic monuments of Bhopal along with Taj Mahal will be converted into Heritage Hotel

हेरिटेज होटल बनेगा भोपाल का ऐतिहासिक ताजमहल

Thu, 02 Aug 2018 07:58 PM IST
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Updated Thu, 02 Aug 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
Historic monuments of Bhopal along with Taj Mahal will be converted into Heritage Hotel
भोपाल का ताजमहल
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग भोपाल के ऐतिहासिक ताजमहल, बेनजीर महल और ग्वालियर के मोती महल और पन्ना के महेन्द्र भवन को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव हरिरंजन राव ने गुरुवार को बताया, ‘‘भोपाल स्थित ताजमहल को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के लिए लीज पर दिया गया है। भोपाल के बेनजीर महल, ग्वालियर के मोती महल और पन्ना के महेन्द्र भवन का मालिकाना हक भी पर्यटन विभाग को मिल गया है। इन्हें भी हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा।’’ 
विज्ञापन


राव ने बताया कि रीवा में गोविन्दगढ़ किले में रेनोवेशन का काम शुरू हो गया है। वर्ष 2019 के अंत तक यह हेरिटेज होटल बनकर तैयार हो जायेगा। भोपाल के बेनजीर महल के लिये निविदा जारी की जा रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग छह हेरिटेज सम्पत्तियों को होटल और कन्वेशन सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है। इनमें खजुराहो के राजगढ़ पैलेस, रीवा के गोविन्दगढ़ किला और भोपाल के ताजमहल को निविदा जारी कर लीज पर दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतना के माधवगढ़ किला, दतिया के राजगढ़ पैलेस और भोपाल के बेनजीर महल के लिये जल्द ही निविदा जारी की जायेगी। इसके अलावा ग्वालियर के महेन्द्र भवन, पन्ना और मोती महल को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के पास रीवा का क्योटी किला, जबलपुर का रॉयल होटल, कटनी का विजयराघवगढ़ किला, श्योपुर का श्योपुर किला, शिवपुरी का नरवर किला, लुनेरा का सरायी मांडू, मुरैना का सबलगढ़ किला और टीकमगढ़ का बल्देवगढ़ किला हेरिटेज सम्पत्ति बैंक के रूप में उपलब्ध है। इन्हें भी हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया जारी है।


राव ने बताया कि विगत 10 वर्षों में मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पचमढ़ी में सीजन के दौरान सभी होटल 90 प्रतिशत तक बुक रहे हैं। इसकी तुलना में अन्य राज्यों के पर्यटन होटल खाली रहे। मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेरिटेज होटल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस कदम से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत वृद्धि हाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed