फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hindu society protested in the love-jihad case in Rajgarh Biaora city

Rajgarh: ब्यावरा शहर में लव-जिहाद मामले में हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

Wed, 24 May 2023 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 24 May 2023 09:23 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में लव-ज़िहाद के मामले में एक आरोपी के घर बुलडोजर चलाने व जांच अधिकारी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा सर्व हिन्दू समाज, किया धरना प्रदर्शन।

विज्ञापन
Hindu society protested in the love-jihad case in Rajgarh Biaora city
राजगढ़ ब्यावरा शहर पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में बुधवार को थाने के सामने नगर का सर्व हिन्दू समाज लव-ज़िहाद के मामले में धर्म विशेष के एक युवक के खिलाफ धरने पर बैठ गया। पूर्व में युवक पर की गई कार्रवाई को अंजाम देने वाले जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई और आरोपी युवक के विरुद्ध लव-जिहाद की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई।

विज्ञापन


दरसअल मामला ब्यावरा नगर निवासी और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दानिश नाम के एक युवक का है। उस पर पूर्व में एक अन्य धर्म की युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भी भेज दिया गया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व आरोपी युवक को न्यायालय ने जमानत दे दी। उक्त आरोपी युवक के ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोई सार्वजनिक पोस्ट की, जिसको लेकर युवती के परिजन व हिन्दू समाज के संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। बुधवार को आरोपी युवक के विरुद्ध लव-जिहाद की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग और पूर्व में दर्ज प्रकरण के जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाज़ी करते हुए देर तक धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों व परीजनों को समझाइश देकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके पश्चात हिन्दू संगठनों ने उक्त धरना प्रदर्शन खत्म किया। वहीं, उक्त मामले को लेकर पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा कि सर्व हिन्दू संगठनों के द्वारा आज लव जिहाद के मामले में धरना प्रदर्शन किया गया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध लव जिहाद की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस प्रकार की बदतमीजी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। इसलिए ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि ऐसे सभी लोग अपनी सीमा में रहें और जो भी सीमा का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed