फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heavy rains in Khandwa for three days continuously in Khandwa

Khandwa: खंडवा में तीन दिनों से लगतार भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर आए; इंदिरा सागर बांध के खुल सकते हैं गेट

Sat, 16 Sep 2023 02:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 02:15 AM IST
सार

खंडवा में अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, वहीं आसपास के बांधों से छोड़े जाने वाले पानी के चलते नर्मदा नदी भी रौद्र रूप दिखा रही है। ओंकारेश्वर में बांध प्रबंधन ने भी शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1:00 बजे ओंकारेश्वर डेम के 22 गेट खोलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Heavy rains in Khandwa for three days continuously in Khandwa
Barish - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में सावन और अधिक मास में हुए सूखे के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को हल्की बारिश के साथ शुरू हुई बरसात गुरुवार और शुक्रवार तक लगातार जारी रहा। बारिश के कारण जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं पिछले दोनों दिन 2-2 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने खंडवा में भारी बारिश की आशंका जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

खंडवा में अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, वहीं आसपास के बांधों से छोड़े जाने वाले पानी के चलते नर्मदा नदी भी रौद्र रूप दिखा रही है। ओंकारेश्वर में बांध प्रबंधन ने भी शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1:00 बजे ओंकारेश्वर डेम के 22 गेट खोलने का निर्णय लिया। गेट खुलने के बाद डेम के ऑटो टरबाइन सहित कुल 10,172 क्यूमैक्स जल नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा, जिसके चलते आसपास के सभी क्षेत्रों में अलर्ट किया गया है। बता दें, इससे वह रपटा भी डूब जाएगा, जो आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण स्थल तक जाने हेतु नर्मदा नदी के बीच बनाया गया है।

विज्ञापन

एनएचडीसी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि वर्तमान में इंदिरा सागर बांध का जल स्तर 261.76 मीटर तथा ओंकारेश्वर बाँध का जलस्तर 195.05 मीटर है। वर्तमान में अपस्ट्रीम स्थित बरगी बांध से 3,480 क्यूमेक्स तथा तवा बांध से 9571 क्यूमेक्स पानी प्रवाहित हो रहा है। पानी की आवक को देखते हुए इंदिरा सागर बांध से कभी भी अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है। संभावना है कि आज रात 1:00 बजे से ओंकारेश्वर बांध के गेटों से 8,000 क्यूमेक्स जल की निकासी की जाएगी। इस प्रकार बांध के गेटों एवं विद्युत गृह द्वारा कुल 10,088 क्यूमेक्स जल की निकासी की जाएगी, जिससे जिला प्रशासन सचेत होकर डाउनस्ट्रीम में आवश्यक सुरक्षा उपाय की तैयारी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा सागर डेम से पानी छोड़ने के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। साथ ही करीब 01 बजे तक डेम प्रबंधन अग्नि नदी के पानी का वाटर लेवल देखेगा। इसके बाद पानी छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, सुरक्षा के मद्दे नजर अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed