फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heavy Rain and Flood in Bhopal: Car trapped in river and A Family Remained Trapped Overnight, SDRF Team rescued

भोपाल में भारी बारिश से नदी के तेज बहाव में फंसी कार, बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain and Flood in Bhopal: Car trapped in river and A Family Remained Trapped Overnight, SDRF Team rescued
नदी में फंसे लोगों को बचाया गया - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। शहर में हो रही लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं, घांसी नदी में तेज बहाव के चलते एक कार फंस गई। इसके बाद उन्हें बचाव दल द्वारा बचाया गया। दूसरी तरफ, घांसी नदी में बढ़े जलस्तर की वजह से छान गांव में एक परिवार का घर डूब गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा परिवार को वहां से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


नदी में फंसे तीन लोगों को बचाया गया
राजधानी भोपाल और आस-पास के इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते घुंसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण यहां स्थिति गंभीर हो गई है। शनिवार को घुंसी नदी में तेज बहाव के चलते एक कार नदी में फंस गई। इस कार में तीन लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल यहां पहुंचा और तीनों लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान डायल-100 की टीम ने भी बचाव टीम को मदद पहुंचाई। 
विज्ञापन


रातभर बाढ़ में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला गया बाहर
दूसरी तरफ, राजधानी में हो रही भारी बारिश के चलते घुंसी नदी के किनारे स्थित छान गांव में पानी घुस गया और एक परिवार का घर इसमें समा गया। परिवार बच्चों समेत यहां फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और वहां पर एसडीआरएफ की टीम को बचाव के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि हरिनारायण कीर और उनके बच्चे जानवरों के साथ रात से वहां पर फंसे हुए थे। फिलहाल, सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

भोपाल में बाढ़ में फंसे से 85 लोग और मवेशी बचाए गए: मुख्यमंत्री शिवराज 
भोपाल और आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ आ गई और शहर के कई निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। आपदा मोचन दलों ने भोपाल जिले में बाढ़ में फंसे लगभग 85 लोगों को और लगभग दो दर्जन मवेशियों को बचाया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट किया, आज भोपाल में होम गार्ड और राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) की बचाव टीम ने सजगता के साथ कार्य करते हुए बाढ़ के कारण फंसे करीब 85 नागरिकों और दो दर्जन से ज्यादा मवेशियों को जीवित बचाया है। मानवता की सेवा का यह अनूठा उदाहरण है। मैं सभी जवानों के सेवाभाव को प्रणाम करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। 

चौहान ने लिखा, भोपाल के छान गांव में घुंसी नदी में आई बाढ़ में फंसे पिता एवं उसके 3 साल के बच्चे सहित पशुओं का राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) एवं एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। मैं पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूं। आपने अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाई है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। 

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
एक अन्य बचाव कार्य में एनडीआरएफ ने पिपलिया धाकड़ में एक घंटे की मेहनत के बाद कोलारस नदी के बढ़ते पानी के कारण खेतों में फंसे मोहन और उसके परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि भोपाल में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटो में 210 मिमी बारिश हुई है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed