{"_id":"61c7207aa0bc8f1be574059b","slug":"harda-kamal-yuva-khel-mahotsav-launched-players-march-past-in-the-city-with-police-bands","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदा: कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ नगर में मार्चपास्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदा: कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ नगर में मार्चपास्ट किया
Sat, 25 Dec 2021 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:15 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस से हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ नगर में मार्च पास्ट किया तो लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
Harda: हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस से हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खेलों के इस आयोजन से हरदा में मिनी ओलिंपिक सा नजारा है। इस आयोजन में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ नगर में मार्च पास्ट किया तो लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में करीब ढाई हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। कोरोना काल के बाद प्रदेश में खेलों का यह पहला बड़ा आयोजन है। खिलाडियों का मार्च पास्ट नारमदेव धर्मशाला खेडीपुरा से शुरू हुआ जो शहर के घंटाघर चाडंक चौराहा, गणेश मंदिर टांक चौराहा, डूडी निवास महाराणा मूर्ति से होकर स्टेडियम पहुंचा। कमल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष संदीप पटेल ने नगर के नागरिकों, समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा मार्च पास्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुष्प वर्षा से स्वागत करने पर आभार व्यक्त किया है। मार्च पास्ट में किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल और शिवराज सरकार के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग भी शामिल हुए।
नेहरू स्टेडियम हरदा में कमल खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा के अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा यह खेल महोत्सव खेलने और सीखने का अवसर होगा। उन्होंने बताया कि कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा एवं जिला ओलिंपिक एसोसिएशन हरदा में होने वाले 28 खेल यहां जिला स्तर पर आयोजित हो रहे हैं, जिसमें ओलिंपिक नियमों और मापदंडों के अनुसार बच्चों को खेल खिलाए जाएंगे। खेल आयोजन के शुभारंभ अवसर पर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक दलो ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद 26 दिसंबर को हैंडबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 1 जनवरी को रस्साकसी का ऑफिशियल मैच आयोजित किया जाएगा। 2 जनवरी पुनः फुटबॉल बालिका टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिन्टन, कबड्डी आयोजित किया जाएगा। 5 जनवरी से एथेलिटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर लम्बीकूद, गोला, भाला और चकरी फेंक आयोजित किया जाएगा।
खेलों में भी नंबर वन होगा हरदा- कमल पटेल
किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा जिला गेहूं और चने के उत्पादन में देशभर में प्रथम है। मूंग उत्पादन के मामले में भी हरदा प्रति हेक्टेयर उत्पादन में आगे है। हरदा को खेल में भी नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरदा कुश्ती में देश को बेहतरीन खिलाड़ी दे चुका है, उन्होंने बनखेड़ी के विवेक सागर प्रसाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ओलिंपिक में भारत ही नहीं अपने प्रदेश और जिले का नाम भी रोशन किया है।