{"_id":"65c309b0e107b08ab00789fa","slug":"harda-blast-case-firecracker-factory-owner-and-brother-arrested-from-sarangpur-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरदा ब्लास्ट केस, पटाखा फैक्ट्री का मालिक और भाई सारंगपुर से गिरफ्तार, भागने से पहले पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरदा ब्लास्ट केस, पटाखा फैक्ट्री का मालिक और भाई सारंगपुर से गिरफ्तार, भागने से पहले पुलिस ने पकड़ा
Wed, 07 Feb 2024 10:10 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:10 AM IST
सार
हरदा ब्लास्ट केस में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ कर पुलिस एक और आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के हरदा में मंगलवार को हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे से पकड़ा गया। आरोपी राजेश अग्रवाल और सौमेश अग्रवाल भागने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण बलास्ट ने पूरे हरदा क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों का प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजगढ़ जिले के सारंगपुर से पकड़े गए राजेश अग्रवाल और सौमेश अग्रवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए हरदा एसपी संजीव कंचन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304, 308 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों से उनके साथी रफीक खान के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
