फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gym owner becomes thief, steal by wearing girls' clothes, so that no one could identify him

मध्यप्रदेश: इंदौर में जिम चलाने वाला निकला चोर, लड़कियों के कपड़े पहनकर करता था चोरी ताकि कोई पहचान न सके

Sat, 23 Oct 2021 09:06 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 09:06 PM IST
सार

बीते कुछ समय से भंवरकुआं क्षेत्र व जूनी इंदौर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। खासकर पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलें ज्यादा चोरी हो रही थी।

विज्ञापन
Gym owner becomes thief, steal by wearing girls' clothes, so that no one could identify him
चोरी करने के लिए आरोपी लड़कियों के कपड़े पहनता था ताकि किसी को शक न हो। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी करने के लिए बदमाश नए नए तरीके अपनाते हैं। कभी लोगों को बातों में उलझाते हैं तो कभी किसी और ढंग से चोरी करते हैं लेकिन इंदौर में एक ऐसा चोर पकड़ाया है जिसके वारदात के तरीके सबसे जुदा है। आरोपी दिनभर जिम में लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाता व मौका पाकर पार्किंग से बाइक चुरा लेता। चोरी करने के लिए वह लड़कियों के कपड़े पहनता था ताकि किसी को शक न हो। 
विज्ञापन


इंदौर के जूनी इंदौर पुलिस थाने में ऐसे ही चोर को पकड़ा है जो जिम चलाने के साथ साथ चोरी भी करता है। उसके पास चोरी की पांच बाइक भी मिली हैं। दरअसल बीते कुछ समय से भंवरकुआं क्षेत्र व जूनी इंदौर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। खासकर पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलें ज्यादा चोरी हो रही थी। पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो तस्दीक में जुटी और मुखबिरों को सक्रिय किया। 
विज्ञापन


बाइक चुराने के पहले आया पकड़ में
टीआई जूनी इंदौर थाना अभय नेमा के अनुसार वाहन चोरी की घटना अधिक होने पर विशेष टीम बनाई जो आरोपियों तक पहुंच सके। शनिवार को मूखबिर ने सूचना दी कि माणिक बाग ब्रिज के पास कोई संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसने अपना नाम अभिषेक पिता राजू पंवार निवासी शंकरबाग इंदौर बताया। सघन पूछताछ में बाइक चोरी करना कुबूल किया। उसके साथी चंदन उर्फ चंदू यादव निवासी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के कपड़े पहनकर करता चोरी
आरोपी अभिषेक जिम चलाता है। बालाजी जिम का संचालन करता है जहां कई लोग व्यायाम के लिए आते हैं।  चंदन भी जिम में व्यायाम के लिए जाता था और अभिषेक से अच्छी दोस्ती हो गई। अभिषेक का दिमाग जिम के साथ ही चोरी की ओर मुड़ा। उसने ऐसे स्थानों को निशाना बनाया जहां ज्यादा लोग देखे नहीं। इस कारण पार्किंग स्थलों को चुना और वहां जाकर पूरी पड़ताल करता। बाद में लड़कियों के कपड़े पहनता और बाइक चुरा लेता ताकि कोई पहचान न सके। चोरी के बाद चंदन को बाइक बेच देता। वाहनों से नंबर प्लेट भी हटा देता था। अभिषेक ने पांच बाइक चोरी करना बताया जिसमें एक चंदन को बेची। पुलिस ने बाइक जब्त की है। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है कि कहीं दूसरी जगह तो वारदात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed