फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gyanwapi case: Posters of Aurangzeb urinals put up on public toilets in Indore, were removed by the authorities on detection

Gyanwapi case: इंदौर में सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स पर लगाए औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर, पता लगने पर अधिकारियों ने हटवाए

Sun, 29 May 2022 02:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 02:20 PM IST
सार

वाराणसी का ज्ञानवापी मामला पूरे देश में चर्चाओं में है। इसी बीच इंदौर में भी यह विवाद पहुंच गया। यहां कुछ लोगों ने सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर चिपका दिए। जानकारी मिलने के बाद इन्हें हटवाया गया। 

विज्ञापन
Gyanwapi case: Posters of Aurangzeb urinals put up on public toilets in Indore, were removed by the authorities on detection
इस तरह चिपकाए थे पोस्टर जिनको बाद में हटवाया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में चल रहे ज्ञानवापी विवाद के बाद इंदौर में भी इसकी आहट हो गई है। यहां सार्वजिनक शौचालयों पर औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर लगा दिए गए। जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन


दरअसल वाराणसी का ज्ञानवापी मामला इन दिनों देशभर में चर्चाओं में है। मस्जिद और मंदिर के बीच का मामला कोर्ट में है और पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ दिन पहले उज्जैन में भी दावा किया गया था कि दानीगेट स्थित मस्जिद में भगवान गणेश और शिव का मंदिर है। इसके बाद इंदौर में नया मामला सामने आ गया। दो दिन पहले कुछ लोगों ने सार्वजिनक सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर औरंगजबेब मूत्रालय के पोस्टर चिपका दिए।
विज्ञापन


बताया गया कि करीब 40 से 50 जगहों पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि पोस्टर किसने चिपकाए। इस मामले की जानकारी जब संबंधितों तक पहुंची तो पोस्टर हटवाए,लेकिन कुछेक जगहों पर रविवार को भी पोस्टर लगे हुए थे। अब सभी जगहों से ये पोस्टर हटवाने की बात कही जा रही है। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है न ही किसी ने इसे लेकर शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed